Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Atiq Ahmed News : क्या फतेहपुर आएगा माफिया अतीक ! खुलेंगें पाकिस्तानी राज

Fatehpur Atiq Ahmed News : क्या फतेहपुर आएगा माफिया अतीक ! खुलेंगें पाकिस्तानी राज
अतीक और अशरफ़ ( फाइल फ़ोटो )

प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक अहमद को पूछताछ के लिए फतेहपुर लेकर आ सकती है. प्रयागराज में माफिया अतीक औऱ उसके भाई अशरफ़ से लगातार पूछताछ जारी है. अब खबर है कि अतीक औऱ अशरफ़ को कौशाम्बी औऱ फतेहपुर लाया जा सकता है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.


हाईलाइट्स

  • अतीक अहमद के फतेहपुर कनेक्शन पर ताजा अपडेट..
  • माफिया अतीक औऱ उसके भाई को फतेहपुर ला सकती है प्रयागराज पुलिस..
  • पुलिस की रिमांड अर्जी में पाकिस्तान से कनेक्शन का ज़िक्र, फतेहपुर में हथियार बम छिपे होने की आशंका..

Atiq Ahamed Fatehpur News : माफिया अतीक अहमद का फतेहपुर कनेक्शन सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है. प्रयागराज पुलिस द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई रिमांड अर्जी में पाकिस्तान कनेक्शन की बात सामने आई है. पुलिस का दावा है कि अतीक को पाकिस्तान से हथियार और बमों की सप्लाई हो रही थी. इतना ही नहीं इन हथियारों को अतीक ने प्रयागराज से जुड़े जनपदों जैसे कौशांबी,फतेहपुर, उन्नाव के कुछ स्थानों पर छिपाकर रखे गए हैं. प्रयागराज पुलिस से मिले इनपुट के बाद फतेहपुर में पुलिस एक्टिव हुई है गुरुवार शाम से ही पुलिस की संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से फिर एक बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि माफिया अतीक को प्रयागराज की पुलिस पूछताछ के लिए कौशांबी और फतेहपुर लेकर आ सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माफिया अतीक अहमद ने अपने कई मददगारों के नाम पुलिस के सामने कबूले हैं.

बढ़ने वाली हैं कई नेताओं की मुश्किलें..

अतीक मामले में प्रयागराज पुलिस द्वारा जो दावे किए जा रहे हैं उसके चलते फतेहपुर के कई सपा नेताओं की मुश्किलें बढ़नी तय हैं. गुरुवार देर शाम कई सपा नेताओ औऱ उनके कई करीबियों के यहां पुलिस की रेड पड़ी. हालांकि पुलिस को छापेमारी के दौरान कोई भी अपने घरों में उपस्थित नहीं मिला. पुलिस घर मे मौजूद सेवादारों से पूछताछ कर लौट आई. सूत्र बताते हैं कि जिले में किसी भी वक्त एसटीएफ का डेरा पड़ सकता है.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us