Fatehpur News : फतेहपुर में जेई सहित कई बिजली कर्मियों पर दर्ज हुई FIR
On
बिजली विभाग कर्मियों की हड़ताल जारी है. शहर में त्राहिमाम मचा हुआ है. इस बीच हरिहरगंज बिजली उपकेंद्र में तैनात जेई समेत 7 बिजली कर्मियों पर एफआईआर दर्ज हो गई है.
हाईलाइट्स
- बिजली कर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर..
- हरिहरगंज जेई सहित कई बिजली कर्मियों पर मुकदमा..
- कब होगी हड़ताल समाप्त..
Fatehpur News :सरकार औऱ बिजली कर्मियों के बीच जारी गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रशासन हड़ताल कर रहे बिजली कर्मियों के ऊपर लगातार सख़्त रूख़ अख्तियार कर रहा है. विभाग में कार्यरत 19 संविदा कर्मियों की सेवाएं जिला प्रशासन के निर्देश पर समाप्त कर दी गई हैं. वही कुछ और संविदा कर्मियों की नौकरी पर प्रशासन की तलवार लटक रही है.
इस बीच फतेहपुर के हरिहरगंज बिजली उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता (JE) कल्लू राम यादव, पुत्तन, अरविंद, अश्विन, राजेश, विकास सहित उपकेंद्र में तैनात 7 बिजली कर्मियों पर एफआईआर दर्ज हुई है.

Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
