Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : नवरात्रि में फतेहपुर के बुजुर्ग भक्त ने अपनी जीभ काटकर देवी को किया समर्पित

पीएचसी गोपालगंज में भर्ती घायल भक्त रामबाबू दाहिने लाल घेरे में कटी जीभ

फतेहपुर में एक बुजुर्ग ने देवी को प्रसन्न करने के लिए ब्लेड से काटकर अपनी जीभ भवानी के चरणों में समर्पित कर दिया. घटना के बाद मंदिर के चारो ओर अफरातफरी मच गई.आनन फानन में पहुंची पुलिस ने लहूलुहान बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल ले गई जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया

हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के कल्याणपुर के रहने वाले रामबाबू ने जीभ काटकर देवी को किया समर्पित
  • कल्याणपुर थाने के गुगौली स्थित शिव भवानी मंदिर में करने गया था पूजा
  • पिछले पांच वर्षों से शारीरिक पीड़ा से ग्रसित है रामबाबू

Fatehpur News : नवरात्रि में देवी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं लेकिन आस्था जब अंध विश्वास करने लगे तो लोगों की जान पर बन जाती है. ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाने का है जहां एक बुजुर्ग ने अंध विश्वास में आकर देवी को प्रसन्न करने के लिए अपनी जीभ काटकर देवी को समर्पित कर देता है.

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर के रहने वाले रामबाबू (65) सुबह करीब साढ़े सात बजे गुगौली स्थित शिव भवानी मंदिर पूजा अर्चना करने गया था. जहां पूजा करने के बाद बुजुर्ग ने ब्लेड से अपनी जीभ काटकर देवी को समर्पित कर दिया. घटना के बाद बुजुर्ग लहूलुहान होकर बेसुध हो गया. मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस बुजुर्ग को अपने साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज लेकर गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी ने रामबाबू को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की हालत अब स्थिर है

शारीरिक पीड़ा भी हो सकती है जीभ काटने की वजह..

देवी को जीभ काटकर चढ़ाई की एक वजह रामबाबू की शारीरिक पीड़ा भी हो सकती है. बुजुर्ग के पुत्र धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता पिछले पांच वर्षों से पैरों की पीड़ा से ग्रसित थे कई बार इलाज कराने के बाद भी उनका निवारण नहीं हो सका जिसके बाद शायद उनको लगा की देवी के चरणों में ऐसा करने से उनकी पीड़ा समाप्त हो जायेगी. धर्मपाल ने कहा कि हमारे परिवार में किसी को नहीं मालूम था कि वो ऐसा करने वाले हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बाबू कांड ने पकड़ा तूल ! पत्नी ने DIOS और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, डीएम ने बैठाई जांच

28 Mar 2023 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News : नवरात्रि में फतेहपुर के बुजुर्ग भक्त ने अपनी जीभ काटकर देवी को किया समर्पित

हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के कल्याणपुर के रहने वाले रामबाबू ने जीभ काटकर देवी को किया समर्पित
  • कल्याणपुर थाने के गुगौली स्थित शिव भवानी मंदिर में करने गया था पूजा
  • पिछले पांच वर्षों से शारीरिक पीड़ा से ग्रसित है रामबाबू

Fatehpur News : नवरात्रि में देवी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं लेकिन आस्था जब अंध विश्वास करने लगे तो लोगों की जान पर बन जाती है. ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाने का है जहां एक बुजुर्ग ने अंध विश्वास में आकर देवी को प्रसन्न करने के लिए अपनी जीभ काटकर देवी को समर्पित कर देता है.

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर के रहने वाले रामबाबू (65) सुबह करीब साढ़े सात बजे गुगौली स्थित शिव भवानी मंदिर पूजा अर्चना करने गया था. जहां पूजा करने के बाद बुजुर्ग ने ब्लेड से अपनी जीभ काटकर देवी को समर्पित कर दिया. घटना के बाद बुजुर्ग लहूलुहान होकर बेसुध हो गया. मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस बुजुर्ग को अपने साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज लेकर गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी ने रामबाबू को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की हालत अब स्थिर है

शारीरिक पीड़ा भी हो सकती है जीभ काटने की वजह..

देवी को जीभ काटकर चढ़ाई की एक वजह रामबाबू की शारीरिक पीड़ा भी हो सकती है. बुजुर्ग के पुत्र धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता पिछले पांच वर्षों से पैरों की पीड़ा से ग्रसित थे कई बार इलाज कराने के बाद भी उनका निवारण नहीं हो सका जिसके बाद शायद उनको लगा की देवी के चरणों में ऐसा करने से उनकी पीड़ा समाप्त हो जायेगी. धर्मपाल ने कहा कि हमारे परिवार में किसी को नहीं मालूम था कि वो ऐसा करने वाले हैं.

Latest News

Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दूसरी जाति...
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट
Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में
Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार
Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ
Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग

Follow Us