फतेहपुर की घटना : पत्नी की मौत से बदहवास पति ने कुएं में लगा दी छलांग
On
फतेहपुर में पत्नी की मौत से परेशान पति ने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया. पति को घायल अवस्था में कुएं से बाहर निकाल लिया गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव का है.
हाईलाइट्स
- पत्नी के वियोग में पति ने जान देने का किया प्रयास..
- हमीरपुर के अस्पताल में चल रहा है घायल पति का इलाज़..
- 3 दिन पहले हुई थी पत्नी की मौत..
Fatehpur News : पत्नी की मृत्यु के बाद बदहवास पति ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने गांव वालों की मदद से उसको कुएं से बाहर निकाल लिया. घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है.मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव का है.
जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले श्री कृष्ण रैदास ( 26) की पत्नी मोनी देवी की बीमारी के चलते 3 दिन पहले मृत्यु हो गई थी. पत्नी की मौत के बाद से पति श्री कृष्ण बेहद परेशान था वह गुमसुम सा रहने लगा था. इसी बीच गुरुवार शाम को श्री कृष्ण ने गांव स्थित एक कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया.

Related Posts
Latest News
02 Oct 2026 15:42:24
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
