Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में ब्रेकअप से खफा छात्र ने गर्लफ्रैंड को किया वीडियो कॉल ! कहा देखो मेरी मौत का तमाशा और दे दी जान

Fatehpur News: फतेहपुर में ब्रेकअप से खफा छात्र ने गर्लफ्रैंड को किया वीडियो कॉल ! कहा देखो मेरी मौत का तमाशा और दे दी जान
फतेहपुर में प्रेम प्रसंग के चलते छात्र ने किया सुसाइड, फोटो साभार सोशल मीडिया

Fatehpur Live Suicide: फतेहपुर से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. प्रेमप्रसंग के चलते ग्याहरवीं के छात्र ने गर्लफ्रैंड से ब्रेक के बाद उसे कॉल कर कहा मैं जान देने जा रहा हूँ और फिर उसने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला स्माप्त कर ली. जिस वक्त उसने सुसाइड किया उसवक्त वह घर पर अकेला था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और मृतक छात्र के मोबाइल से कॉल डिटेल्स खंगाल कर आगे की कार्रवाई कर रही है.


हाईलाइट्स

  • फ़तेहपुर में दिलदहलाने वाला सुसाइड का मामला, प्रेमप्रसंग के चलते किया प्रेमिका के सामने लाइव सुसाइड
  • प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद किया वीडियो कॉल,और कर लिया सुसाइड
  • पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम, मोबाइल पर कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी पुलिस

Student Live suicide In Fatehpur: प्यार में इंसान इतना अंधा हो जाता है कि उसे कुछ दिखाई नहीं देता. स्टूडेंट्स पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने के बजाय प्रेम प्रसंग में अपना जीवन को खो रहे हैं. ऐसा ही एक मामला यूपी के फतेहपुर से सामने आया है जिसमें प्रेमिका के नाराज होने के बाद एक छात्र ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और उसी के सामने फांसी के फंदे में झूल गया. जानकारी के मुताबिक जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय वह घर पर अकेला था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रेमिका को फोन कर प्रेमी छात्र ने किया सुसाइड

फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां 11वीं के छात्र ने प्रेम प्रसंग में ब्रेकअप के बाद प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फांसी के फंदे पर झूलकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि इस मामले की सूचना किशोरी ने छात्र के दोस्त को दी उसके बाद वह अपने दोस्त के घर पहुंचा और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक छात्र की फोन की कॉल डिटेल खगाल रही है.

गर्लफ्रैंड को फोन कर कहा मैं देने जा रहा हूं जान

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज निवासी चंदन लोधी का बड़ा बेटा आयुष 11वीं का छात्र था. बताया जा रहा है कि छात्र का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ दिन पहले ही उसका ब्रेकअप हुआ. जिसके बाद से वह परेशान रहता था. घटना वाले दिन परिजन छोटे बेटे को लेकर किसी कार्य से लखनऊ गए थे. बेटियां भी नर्सिंग कॉलेज गयी हुईं थीं और आयुष घर पर अकेला था. तभी आयुष ने अपने कमरे में प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और कहा कि मैं जान देने जा रहा हूँ. जबतक वह कुछ समझ पाती तबतक आयुष फांसी के फंदे पर झूल गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम शुरू की जांच

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

किशोरी ने आयुष के दोस्त को घटना की जानकारी दी. आयुष जब घर पहुंचा तब उसका दरवाजा बंद था. उसने फौरन सूचना लोगों को व परिजनों को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने साथी छात्र से पूछताछ की, उसने बताया कि आयुष का गर्लफ्रैंड से ब्रेकअप हो गया था जिसकी वजह से वह तनाव में था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई है. प्रथम द्रष्टया प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला लग रहा है. बाकी मोबाइल कॉल की डिटेल खंगाल कर जांच की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us