Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur judgment News : फतेहपुर में प्रेमी संग मिलकर जेठ जेठानी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सज़ा

Fatehpur judgment News : फतेहपुर में प्रेमी संग मिलकर जेठ जेठानी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सज़ा
न्यायालय गेट और शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र सिंह

फतेहपुर में 2016 में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में अपर सत्र पॉस्को द्वतीय कोर्ट ने दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. मंगलवार को मामले में दोष सिद्ध हो जाने के बाद बुधवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया.


हाईलाइट्स

  • जेठ जेठानी की हत्या करने वाली देवरानी व उसके प्रेमी को उम्रकैद की सज़ा..
  • 4 जनवरी 2016 को हुआ था दोहरा हत्याकांड..
  • हत्या से पहले दी गईं थीं नींद की गोलियां..

Fatehpur News : 4 जनवरी 2016 को हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में बुधवार को फतेहपुर की अपर सत्र पास्को कोर्ट द्वतीय ने दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई. अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र सिंह भदौरिया ने पक्ष रखा. 

क्या था पूरा मामला..

फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रामनरेश उर्फ पप्पू औऱ उनकी पत्नी विमला देवी की बीते 4 जनवरी 2016 को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए मृतक के भाई की पत्नी ( देवरानी ) और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया था.

पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाख़िल करते हुए उमा देवी औऱ उसके प्रेमी सुरेश सिंह यादव को आरोपी बनाया था. शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में 8 गवाहों की पेशी हुई.कोर्ट के समक्ष कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

14 मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने दोनों आरोपियों पर कोर्ट ने दोष सिद्ध कर दिया था. 15 मार्च को सजा का ऐलान हुआ. देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत दोनों दोषियों पर कोर्ट ने दस हज़ार रुपए जुर्माना व उम्रकैद की सजा सुनाई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us