Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:''बकरी नहीं चराएंगें,स्कूल पढ़ने जाएंगे।

फतेहपुर:''बकरी नहीं चराएंगें,स्कूल पढ़ने जाएंगे।
सत्रारंभ के मौके पर बच्चों को टीका लगाते डीएम संजीव सिंह

नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत इस बार स्कूल चलो अभियान के तहत हुई..इसके लिए जगह जगह सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों की दिशा और दशा को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं।इसबार नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन ज़िले भर के सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छोटे छोटे बच्चों की रैली निकाल बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बहुआ विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय अरिहनखेड़ा में बच्चों के साथ सेल्फी ली और उनको टीका लगाकर सत्रारंभ को हरी झंडी दिखाई। सभी विद्यालयों में आज रैली निकाल लोगों को प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में हंसवा विकास खण्ड के जमालपुर, टीसी,शहाबुद्दीनपुर सहित समस्त विद्यालयो में छोटे छोटे बच्चों ने रैली निकाल अभिवावकों व बच्चों को स्कूल चलने के लिए प्रेरित किया।जमालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चे हांथो में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए गाँव की गलियों में घूमे तो सभी ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की। खासकर छोटे छोटे बच्चों ने जब नारा लगाते हुए कहा कि "बकरी नहीं चराएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे"तो लोगों के आंखों में आंसू आ गए और गाँव भर के लोगों ने रैली से प्रभावित हो यह शपथ ली कि अब वह अपने नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे और उन्हें स्कूल पढ़ने के लिए भेजेंगे। यह स्लोगन लोगों के बीच  आकर्षण का केंद्र रहा इस मौके पर विद्यालय के हेड मास्टर सहित सहायक अध्यापक आशीष शुक्ला,समीर द्विवेदी, विजय सिंह व बहादुर मौजूद रहे।

सरकार के लाख प्रयास के बावजूद नहीं सुधर रही सरकारी विद्यालयों की स्थिति...

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

सरकार के लाखों प्रयासों के बावजूद सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर पर संतोषजनक सुधार नहीं हो पा रहा है और यह स्थिति गांवो में अभी बदतर बनी हुई है खासकर गांवो में छोटे तबके के लोगों में अभी भी शिक्षा के प्रति उतनी रुचि दिखाई नहीं पड़ रही है और भारत के भविष्य के हांथो में पेन किताब की जगह अन्य दूसरी वस्तुए दिखाई पड़ती हैं। हालांकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से कहीं न कहीं छोटे बच्चों की शिक्षा स्तर को सुधारने की दिशा में एक क़दम जरूर है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us