Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Gaushala News : डीएम ने निर्माणाधीन गौशाला का किया औचक निरीक्षण

Fatehpur Gaushala News : डीएम ने निर्माणाधीन गौशाला का किया औचक निरीक्षण
गौशाला का निरीक्षण करतीं डीएम श्रुति साथ मे एसडीएम खागा व अन्य

फतेहपुर की डीएम श्रुति ने शनिवार को विजयीपुर ब्लॉक के सरौली गांव में बन रही गौशाला का औचक निरीक्षण किया. काम में सुस्ती देख जिम्मेदारों को फ़टकार लगाई. और जल्द से जल्द निर्माण को पूरा कराने का निर्देश दिया.


हाईलाइट्स

  • डीएम श्रुति ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण
  • विजयीपुर ब्लॉक के सरौली में बन रही है गौशाला...
  • डीएम के निरीक्षण पर चौकन्ना रहे ब्लॉककर्मी..

Fatehpur Gaushala News : फतेहपुर के विजयीपुर विकासखंड के सरौली गांव में बन रही गौशाला का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को डीएम श्रुति पहुँच गईं. वहां उन्होंने भूसा, हरा चारा, पानी, सफाई आदि व्यवस्थाओं की स्थिति को परखा. निर्माण कार्य मे सुस्ती देख जिम्मेदारों को जल्द से जल्द गौशाला निर्माण के लिए निर्देशित किया.

बताया जा रहा है कि गौशाला में 232 गौवंश से संरक्षित होने हैं. डीएम ने एसडीएम खागा को निर्देशित किया कि गौशाला में संरक्षित गौवंशों के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं.

इसके साथ ही गौवंशों के रख-रखाव के लिए परिसर में अतिरिक्त टीन शेड का निर्माण सीएसआर फंड से कराएं औऱ गौशाला की रिक्त पड़ी भूमि को समतल कराकर गौवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था करें. डीएम के साथ मौजूद पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि समय समय पर गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक उपचार दिया जाए.

डीएम के निरीक्षण के दौरान खागा एसडीएम मनीष कुमार खण्ड विकास अधिकारी विजयीपुर सहित समस्त ब्लॉक कर्मी एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us