
Fatehpur Dharmantarn : हिंदू लड़की को अगवा करने वाले तीन विशेष संप्रदाय के लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
On
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक हिंदू लड़की को अगवा करने वाले विशेष संप्रदाय के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. धर्मपरवर्तन करके निकाय करने की पूरी तैयारी की बात कही जा रही है.
हाईलाइट्स
- फतेहपुर में हिंदू युवती का अपहण करने वाले मुख्य आरोपी खुर्शीद सहित तीन भेजे गए जेल
- फतेहपुर हिंदू युवती के अपहरण मामले में सात लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
- अपहरण के बाद हिंदू लड़की का धर्मांतरण और निकाह की थी तैयारी
Fatehpur Dharmantarn News : यूपी के फतेहपुर में हिंदू युवती को अगवा करने का मामला सामने आया है. जिसमें पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि ये लोग मतांतरण करने के बाद लड़की का निकाह करने वाले थे.

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को अगवा करने,छेड़खानी, जान से मारने की धमकी समेत देने संबंधित कई धाराओं में पड़ोसी युवक खुर्शीद अहमद उसके पिता इकबाल अहमद और मां खैरून निशा समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए खुर्शीद उसके पिता और मां को जेल भेज दिया है. लड़की के पिता ने एफआईआर में बताया कि उसकी बेटी को खुर्शीद अक्सर अपने साथियों के साथ परेशान करता था बेटी ने जब मुझसे शिकायत की तो उनके द्वारा इसका विरोध किया गया.



Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 09:38:41
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
