Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Dharmantaran Latest News : धर्मांतरण केस के लिए नई एसआईटी गठित पुरानी को किया गया भंग

Fatehpur Dharmantaran Latest News : धर्मांतरण केस के लिए नई एसआईटी गठित पुरानी को किया गया भंग
फतेहपुर धर्मांतरण में नई एसआईटी गठित ( प्रतीकात्मक फोटो )

फतेहपुर के चर्च में हो रहे सामुहिक धर्मांतरण के मामले का खुलासा हुआ था, पुलिस ने छापेमारी की थी. जिसके बाद फतेहपुर धर्मांतरण का मामला लखनऊ तक गूंज रहा है. इस बीच एडीजी जोन प्रयागराज ने जांच के लिए नई एसआईटी गठित की है. पुरानी को भंग कर दिया गया है.

Fatehpur Dharmantaran Latest News : फतेहपुर के हाईप्रोफाइल धर्मांतरण मामले में आरोपी शुआट्स के लाल परिवार की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की किरकिरी हो रही है. इस केस की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी.

लेकिन अब एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर के निर्देश पर नई एसआईटी का गठन किया गया है. पुरानी को भंग कर दिया गया है. नई एसआईटी टीम में पांच सीओ शामिल किए गए थे. 

नई गठित हुई एसआईटी में थरियांव सीओ दिनेश चन्द्र मिश्र, सीओ सुनील दुबे, सीओ सिटी वीर सिंह, सीओ जाफ़रगंज अनिल कुमार और सीओ खागा संजय सिंह को रखा गया है.

बताया जा रहा है कि धर्मांतरण के मामले में जो तेजी पुलिस ने शुरु में दिखाई थी वह बाद में एकदम सुस्त हो गई. आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही थी और कई तरह के सवाल पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे थे. इसी को देखते हुए पुरानी एसआईटी को एडीजी ने भंग करते हुए नई एसआईटी टीम का गठन करने का निर्देश दिया था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us