Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime: फतेहपुर में जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर किया अधमरा ! पहले जलाई थी झोपड़ी

Fatehpur Crime: फतेहपुर में जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर किया अधमरा ! पहले जलाई थी झोपड़ी
फतेहपुर में जमीनी रंजिश में दबंगों ने घर घुसकर किया हमला : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने एक परिवार के ऊपर धारदार हथियार से हमला करते हुए घायल कर दिया. इसके पहले झोपड़ी जलाकर युवती को मारने का प्रयास किया था. जख्मी हालत में युवती सहित तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में गरीब परिवार के ऊपर दबंगों ने किया हमला तीन लोग घायल
  • फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव का प्रकरण
  • बीते मई में झोपड़ी जलाकर युवती को मारने का किया था प्रयास

Fatehpur Crime News Gazipur Thana: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बीती रात कुछ दबंगों ने एक परिवार के ऊपर हमला कर दिया जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव का है. बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते पहले भी झोपड़ी जलाकर युवती को मारने का प्रयास किया गया था.आरोप है कि पुलिस की हीलाहवाली के चलते मनबढ़ दबंगों ने रविवार करीब साढ़े सात बजे घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया जिससे युवती उसकी मां और पिता घायल हो गए हैं.

झोपड़ी जलाकर मारने का किया था प्रयास

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव में रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे जमीनी विवाद में रघुनंदन पुत्र छेद्दू, सुग्रीव, कंधई,छोटे, बड़े,बाली, राजू पुत्रगण रघुनंदन ने शिवनंदन के घर में घुसकर उसकी बेटी और पत्नी को धारदार हथियार से घायल कर दिया. मारपीट से चीख पुकार सुनकर गांव के लोग बचाने पहुंचे तो आरोपी गण गली गलौज और धमकी देते हुए मौके से भाग गए.

घायल अवस्था में शिवनंदन उसकी पत्नी और बेटी बंदना को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने विवाद के चलते बीती मई महीने में रघुनंदन की झोपड़ी जला दी थी. बताया जा रहा है उस समय रघुनंदन की पुत्री वंदना चारपाई में सो रही थी अचानक तेज आग की लपटों से उसकी आंख खुली और भागकर उसने अपनी जान बचाई. अग्निकांड के दौरान बड़ी तादात में गृहस्त्ती का सामान जलकर खाक हो गया था. आरोप है कि मामले की सूचना गाजीपुर थाने में और उसके बाद पुलिस अधीक्षक से की गई थी लेकिन दबंगों की मिलीभगत के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

पुलिस की कार्यशैली से मौत के मुहाने पर गरीब परिवार

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गरीबों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार न्याय व्यवस्था की बात करती है लेकिन फतेहपुर में न्याय व्यवस्था को धता बताते हुए पुलिस दबंगों को ही संरक्षण दे रही है. आरोप पत्र के मुताबिक वंदना ने कहा कि 28 मई को झोपड़ी जलाकर उसको मारने का प्रयास किया गया. गाजीपुर थाने से लेकर एसपी से भी शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई ना होने के कारण दबंगों ने फिर से जान से मारने का प्रयास किया. आपको बतादें कि पूरे मामले में थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने उचित कार्रवाई की बात कही है ख़बर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us