Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bindki News : फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से जले गेंहू के 60 बीघे खेत

Fatehpur Bindki News : फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से जले गेंहू के 60 बीघे खेत
घटनास्थल पर मौजूद राजस्व टीम

फतेहपुर जिले में बिजली की शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई. क़रीब 60 बीघे की फ़सल जलकर राख हो गई. मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेदुली गांव का है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में फिर जले गेंहू के खेत..
  • अब तक ज़िले में हजारों बीघे की फसल जलकर राख..
  • जिला प्रशासन पीड़ित किसानों को मुआवज़े का दे रहा आश्वासन..

Fatehpur Bindki News : यूपी के फतेहपुर जिले में इन दिनों फसलों में आग लगने का सिलसिला नहीं थम रहा है. अब तक हजारों बीघे की फ़सल आगजनी की अलग अलग घटनाओं में जलकर राख हो चुकी है. जिसके चलते दो सैकड़ा से अधिक किसान बुरी तरह तबाह हो गए हैं. ताजा मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव का है जहां मंगलवार दोपहर बिजली की शार्ट सर्किट से फसल में भीषण आग लग गई, आग की लपट इतनी भीषण थी की कुछ देर में ही गेहूं की लगभग 60 बीघा फसल जलकर राख हो गई.

ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी, सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली,. वहीं आग से हुई क्षति का आकलन करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आकलन कर किसानों को हर संभव सरकार से मदद दिलाने का आश्वाशन दिया है.

ग्रामीण राम सिंह ने बताया कि खेतों के ऊपर से निकले बिजली के तारों में शार्ट शर्किट की वजह से आग लग गई थी. जिसमें क़रीब 60 बीघे फसल जल गई है. राजस्व टीम मौके पर नुकसान का आंकलन करने पहुँचीं है. 

उल्लेखनीय है कि बीते 15 दिनों में जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत दो सौ से ज्यादा किसानों की हजारों बीघे की गेंहू की फसल जलकर राख हो गई है. राजस्व की टीमें लगातार नुकसान वाले क्षेत्रों का मौका मुआयना करके किसानों को सरकारी मुआवजा दिलाने की कार्यवाही कर रहीं हैं.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us