Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:स्कूल के बाहर खोखे देख सीडीओ का पारा चढ़ा..कार्यवाही के आदेश..!

फर्रुखाबाद:स्कूल के बाहर खोखे देख सीडीओ का पारा चढ़ा..कार्यवाही के आदेश..!
फर्रुखाबाद:खोखे वाले को हड़काते सीडीओ।

मंगलवार को एक स्कूल में चल रहे काम का निरीक्षण करने पहुँचे मुख्य विकास अधिकारी का पारा उस वक्त चढ़ गया जब उन्होंने गेट के बाहर खोखे रखे हुए देखे..खोखे वालों के विरुद्ध नोटिस देकर कार्यवाही करने के निर्देश सीडीओ ने दिये हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फर्रुखाबाद:स्कूल गेट के बाहर अवैध रूप से रखे गए खोखों (गुमटी) को देखकर मुख्य विकास अधिकारी भड़क गए।सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने तत्काल इन खोंखों को वहां से हटाने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़े-फर्रुखाबाद में अघोषित बिजली कटौती से बर्बाद हो रही है किसानों की फ़सल..!

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद में चल रहे स्कूल की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया गया।इस दौरान विद्यालय के मुख्य  गेट पर कुछ खोखे रखे हुए नजर आए जिन्हें देख मुख्य विकास अधिकारी  का पारा चढ़ गया उन्होंने ग्राम प्रधान राम रतन तथा ग्राम विकास अधिकारी राजीव गौतम से नाराजगी जताते हुए खोखा मालिकों को नोटिस दिला कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया।

ये भी पढ़े-लॉकडाउन:श्रमिकों को लेकर गुजरात से फर्रुखाबाद पहुँची श्रमिक स्पेशल.. स्टेशन पर मौजूद रहे डीएम एसपी..!

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

उन्होंने यह भी कहा कि शाम तक खोखे हट जाने चाहिए अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।बताया गया है जिन लोगों के खोखे विद्यालय के मुख्य गेट के सामने रखे हुए हैं। उनमें एक खोखा स्वामी का नाम गुजरात है।जबकि दूसरे खोखा स्वामी विनोद अग्निहोत्री जिसे मौके पर बुलाकर खोखा हटाने को कहा गया तो वह भड़क गया और सीडीओ से बहस करने लगा।खोखा स्वामी का कहना था यहां और भी खोखे रखे हुए हैं उन्हें क्यों नहीं हटवाया गया पहले उन्हें हटवाया जाए बाद में  वो भी हटा लेगा इस बात को लेकर मुख्य विकास अधिकारी तथा खोखा स्वामी के बीच तीख़ी बहस  होती रही।जिसके बाद मौक़े पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने खोखा स्वामी को हिरासत में ले लिया।सीडीओ के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक ने खोखा स्वामी के विरुद्ध मुकदमा  दर्ज कर लिया है।

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

मुख्य विकाश अधिकारी ने बताया कि खोखा स्वामियों को खोखा हटाए जाने के लिए पहले भी आदेश दिए गए थे लेकिन अभी तक स्कूल की जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया है।हटाने के आदेश दिए गए हैं।अन्यथा की स्थिति में मुकदमा दर्ज किया जाएगा

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us