Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Bike Fire : चाभी नहीं मिली तो सनक गया सिरफिरा युवक,अपनी ही बाइक में लगा दी आग

Kanpur Bike Fire : चाभी नहीं मिली तो सनक गया सिरफिरा युवक,अपनी ही बाइक में लगा दी आग
सिरफिरे ने अपनी ही बाइक में लगा दी आग

कानपुर में एक सिरफिरे युवक की ऐसी करतूत देखने को मिली जिसने सभी को हैरान कर दिया, महज इतनी सी बात पर युवक अपना आपा खो बैठा और इधर उधर घूमने के बाद अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और उसमें आग लगा दी और मौके से फरार हो गया.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में नशेबाज युवक की हैरान करने वाली करतूत
  • चाभी गुम हो जाने पर अपनी बाइक में लगा दी आग
  • कानपुर के केंट थाना क्षेत्र का है मामला

Drunkard sets his bike on fire in Kanpur : दरअसल मामला कैंट थाना अंतर्गत का है जहां गंगाघाट पुलिस से चंद दूरी पर एक नशेबाज युवक जब अपनी बाइक स्टार्ट करने पहुँचा तो उसकी चाबी खो गयी, काफी देर तक चाबी ढूंढता रहा लेकिन जब उसे चाबी नहीं मिली तो गुस्साए युवक ने अपने ही बाइक से पेट्रोल निकाला और उसे आग के हवाले कर दिया ,कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया.

पेट्रोल निकालकर लगा दी आग

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने पी रखी थी,काफी देर तक वह बाइक के आसपास घूमता रहा शायद वह अपनी खोई चाभी ढूंढ रहा था, जब उसे चाभी नही मिली तो उसने ऐसी हरकत कर दी कि जिसने भी ये सुना और देखा सन्न रह गया, आपा खो चुका नशेबाज युवक ने अपनी इक से पेट्रोल निकाला और आग लगा दी देखते ही देखते बाइक को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. वही इस करतूत को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया ,जानकारी के मुताबिक वहां मौजूद राहगीरों ने बताया कि पुलिस चौकी पास में होने के बावजूद घटना का जायजा लेने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा हालांकि अभी तक उस युवक की पहचान नहीं हो सकी है.

Latest News

रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित
रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी ऑफ लखनऊ की नई प्रबंधसमितियों का गठन हो गया है. चारबाग स्थित रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल की...
UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

Follow Us