Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:सिर कटी लड़की की लाश का मामला-ख़ुलासे के नजदीक पहुँची पुलिस, कई हिरासत में.!

Fatehpur news:सिर कटी लड़की की लाश का मामला-ख़ुलासे के नजदीक पहुँची पुलिस, कई हिरासत में.!
Fatehpur news:सिर कटी लड़की की लाश का मामला:सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर ज़िले में अशोथर थाना क्षेत्र के सरवल गाँव में शनिवार को एक नवजवान युवती की सिर कटी लाश सरसों के खेतों में मिली थी.पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे के नजदीक है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:अशोथर थाना क्षेत्र के सरवल गाँव में शनिवार दोपहर सरसों के खेत में सिर कटी लड़की की लाश मिली थी।लड़की का सिर पूरी तरह से धड़ से अलग था।पुलिस ने आस पास काफ़ी तलाश की थी लेकिन धड़ बरामद नहीं हो सका था। fatehpur news

इस मामले के खुलासे के लिए एसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर कई टीमें लगीं हुईं हैं।शव की शिनाख्त के लिए आस पास के जिलों से भी पुलिस ने लड़कियों के गुमसुदगी की रिपोर्ट चेक कराईं।

पुलिस की जाँच में कई अहम सुराग हाँथ लगे।पुलिस ने सबसे पहले किशनपुर के बॉर्डर से लगे हुए बाँदा ज़िले के दादो गाँव से दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया।Fatehpur ashothar murder

सूत्रों की माने तो इनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने रविवार भोर पहर लड़की का कटा हुआ सिर गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गाँव से एक कुएं से बरामद कर लिया है।यह भी बताया जा रहा है कि उसी कुएं में एक मिठाई का डब्बा भी मिला है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

मुख्य आरोपी फ़रार..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

सूत्रों के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गाँव निवासी भोला दुबे कुछ महीनों पहले रायबरेली ज़िले से एक लड़की को भगाकर कर लाया था।औऱ उसे अपने साथ अपने ननिहाल दादो गाँव में रखे हुए था।

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

बताया जा रहा है कि लड़की औऱ भोला के बीच आए दिन वाद विवाद होता था।इसी के चलते भोला लड़की को अपने दादो गाँव के रिश्तेदारों के संग सरवल गाँव लेकर आया औऱ फ़िर धारदार  हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।

पुलिस टीमें भोला की तलाश में जुटी हुईं हैं लेकिन अब तक वह फ़रार है।सूत्रों की मानें तो सेवरामाऊ गाँव से ही पुलिस ने भोला के पारिवारिक अमित दुबे सहित कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।

इस मामले में फिलहाल अशोथर औऱ गाजीपुर की पुलिस कुछ भी साफ़ साफ़ बताने से इंकार कर रही हैं।अशोथर थाना अध्यक्ष ने बताया है कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us