Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:कोरोना का केंद्र बना हमीरपुर का सिमनौड़ी..तीन साल का बच्चा भी निकला संक्रमित..!

UP:कोरोना का केंद्र बना हमीरपुर का सिमनौड़ी..तीन साल का बच्चा भी निकला संक्रमित..!
हमीरपुर:सिमनौड़ी गाँव में सेनेटाइज करते कर्मी।

ग्रीन जोन की श्रेणी में मौजूद यूपी का हमीरपुर जिला भी धीरे धीरे कोरोना की चपेट में आ रहा है..सोमवार को तीन साल एक बच्चे सहित दो नए कोरोना पाज़िटिव केस सामने आए हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

हमीरपुर:प्रवासी मजदूरों की तेज़ी से हो रही वापसी से गाँव गाँव में संक्रमण का ख़तरा और अधिक बढ़ रहा है।सोमवार को जनपद में दो नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है।जिसमें एक तीन साल का बच्चा भी शामिल है।

सिमनौड़ी गाँव बना कोरोना का केंद्र..

सुमेरपुर विकास खण्ड का  सिमनौडी गांव कोरोना का केंद्र बन चुका है।अब तक यहाँ मुम्बई से लौटे चार प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पाज़िटिव आ चुकी है।इसके अलावा एक  तीन साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।बताया जा रहा है कि इसी गांव के एक संक्रमित प्रवासी मजदूर की बाँदा में रहने वाली साली अपने तीन साल के बच्चे के संग मिलने आई थी।बच्चे का भी सैंपल हमीरपुर से जांच के लिए भेजा गया था।जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पाज़िटिव आ गई है।

ये भी पढ़े-UP:हमीरपुर में सनसनीखेज वारदात..बस इतनी सी बात पर भतीज़े ने कर दी चाचा की बेरहमी से हत्या..!

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

इससे पहले भी इसी गांव में तीन लोग पाजिटिव पाये गये थे।तभी से गांव चर्चा में रहा है।अब ज़िले में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

ये भी पढ़े-लॉकडाउन:श्रमिकों को लेकर गुजरात से फर्रुखाबाद पहुँची श्रमिक स्पेशल.. स्टेशन पर मौजूद रहे डीएम एसपी..!

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

सिमनौड़ी में लगातार मिल रहे कोरोना केसों से आस पास के इलाकों के लोग ख़ौफ़ में आ गए हैं।जिला प्रशासन की भी चिंता बढ़ी हुई है।सुबह से ही गाँव में अधिकारियों का आना जाना लगा हुआ है।पूरे गाँव में लगातार सेनेटाइजेशन का काम शुरू है।गाँव को पहले से ही कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us