Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lockdown Latest News:कोरोना का कहर-इस राज्य में स्कूल, कॉलेज, मॉल, सहित बहुत कुछ बन्द

Lockdown Latest News:कोरोना का कहर-इस राज्य में स्कूल, कॉलेज, मॉल, सहित बहुत कुछ बन्द
Corona Latest News: सांकेतिक फ़ोटो

कोरोना के मामलों में आई तेज़ी ने देश की चिंता बढ़ा दी है.कई राज्यों में धीरे धीरे मिनी लॉकडाउन जैसी स्थित बन गई है.पश्चिम बंगाल में ढ़ेर सारी पाबंदियां लगा दी गईं हैं.पढ़ें ये रिपोर्ट. Corona Cases in India Mini Lockdown In West Bengal

Corona Lockdown Latest News:कोरोना ने देश की चिंताएं एक बार फिर बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों में कोरोना के तेज़ी से बढ़े मामलों को देखते हुए लग रहा है कि देश में तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है. जिसको देखते हुए राज्य सरकारों ने अपने अपने प्रदेशों के मौजूदा हालातों को देखते हुए पाबंदियां लागू कर दी हैं.Corona Cases In India

पश्चिम बंगाल में स्थिति लॉकडाउन वाली हो गई है.न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने इन प्रतिबंधों का ऐलान किया. ये प्रतिबंध 3 जनवरी से 15 जनवरी तक लागू होंगे. प्रतिबंधों के मुताबिक राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे. केवल एक बार में 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ इन संस्थानों में प्रशासनिक गतिविधियों की इजाजत दी गई है. Corona News

सार्वजनिक उपक्रमों, सभी सरकारी दफ्तरों सहित प्राइवेट ऑफिस अपनी आधी क्षमता के साथ ही काम करेंगे. इसके साथ ही संस्थानों से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है

स्विमिंग पूल, स्पा, जिम, ब्यूटी पार्लर, सलून बंद रहेंगे. इसके साथ ही चिड़ियाघर, पर्यटन स्थल और मनोरंजन पार्क भी बंद रहेंगे.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

राज्य के सभी शॉपिंग माल, बाजार, सिनेमा हॉल, रेस्त्रां और बार सिर्फ रात 10 बजे तक की खुल सकेंगे. वो भी आधी क्षमता के साथ.West Bengal

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

किसी मीटिंग और कॉन्फ्रन्स में 200 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते, इसके साथ ही जिन जगहों पर ये मीटिंग्स होंगी वहां सिर्फ 50 फीसदी लोगों को बैठने की अनुमति दी गई है.West Bengal Lockdown

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

शादी, सहित किसी भी सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक समारोह में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी गई है. इसके साथ ही अंतिम संस्कार में भी 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते.

राज्य की सभी लोकल ट्रेनें सिर्फ शाम 7 बजे तक आधी क्षमता के साथ चलेंगी. मेट्रो भी आधी क्षमता के साथ ही चलेगी. हालांकि, मेट्रो के लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है. Pashchim Bengal me lockdown

रात के 10 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों और लोगों की आवाजाही और इकट्ठा होने की सख्त मनाही है. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही छूट दी जाएगी.

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us