Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CM Shivraj Singh Chouhan Sidhi Kand : सीधी पेशाब कांड ! सुदामा बने 'दशमत' के शिवराज ने धोए पैर, मांगी क्षमा और कहा आप हमारे मित्र

CM Shivraj Singh Chouhan Sidhi Kand : सीधी पेशाब कांड ! सुदामा बने 'दशमत' के शिवराज ने धोए पैर, मांगी क्षमा और कहा आप हमारे मित्र
एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी कांड के पीड़ित के धोए पैर

MP का सीधी पेशाबकांड चर्चा का विषय बना हुआ है.एक आदिवासी मजदूर के ऊपर बीजेपी नेता का पेशाब करते वीडियो वायरल हुआ था.जिसके बाद राजनीतिक भूचाल आ गया था. तत्काल शिवराज सरकार ने आरोपी बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कराकर NSA की कार्यवाही की.सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दरमियां घटना की निंदा करते हुए पीड़ित दशमत को अपने आवास बुलाया और उसके पैर भी धोए ,कहा कि आप हमारे मित्र है हम आपके हरपल साथ हैं.


हाईलाइट्स

  • एमपी का सीधी पेशाब कांड मामले में सीएम ने पीड़ित दशमत को बुलाया आवास
  • पीड़ित को दी कुर्सी,थाली रखकर धोए पैर, और मांगी क्षमा
  • पीड़ित पर बीजेपी नेता ने किया था पेशाब, आरोपी प्रवेश शुक्ला को किया जा चुका है गिरफ्तार

CM Shivraj Singh washed the feet of the victim : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है.एक पीड़ित आदिवासी मजदूर को उन्होंने ससम्मान आवास बुलाया. और उनके पैर भी धोए और उनसे माफी मांगी ..कहा हम आपके हर पल साथ है जानिए आप भी मध्यप्रदेश के सीएम ने ऐसा क्यों किया..

 

सीधी में आदिवासी मजदूर पर बीजेपी नेता ने की थी पेशाब

दरअसल एमपी के सीधी जिले में एक आदिवासी मजदूर दशमत के ऊपर बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला ने शर्मनाक हरकत करते हुए पेशाब किया था. जिसका वीडियो वायरल हुआ . इस कांड के बाद राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया था. जिसके बाद शिवराज सरकार ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार करवाया गया  और उसपर NSA की कार्यवाई के आदेश दिए.

Read More: Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

सीएम ने पीड़ित से मांगी माफी

Read More: कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

इस घटना की निंदा करते हुए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित दशमत व उनके परिजनो को अपने आवास बुलाया और उनसे माफी मांगी.इतना ही नहीं सीएम ने दशमत को बिल्कुल सुदामा की तरह उसका सम्मान किया.बैठने के लिए कुर्सी दी और थाली रखकर अपने हाथों से उसके पैर धोए. और उसे शाल ओढ़ाकर हाथ जोड़कर माफी मांगी ,गणेश जी की प्रतिमा भेंट की. और कहा कि आप हमारे मित्र हैं.किसी भी तरह की जरूरत हो तो आप सीधा मुझे सूचित करें. 

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

सीएम ने कहा हम आपके साथ 

सीएम शिवराज ने दशमत से बात की कहा कि आप सब हमारे लिए भगवान के समान हैं.उन्होंने पूछा कि क्या करते हो .कौन सी योजनाओं का आपको लाभ मिल रहा है.बच्चियों को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है या नही उन्होंने कहा उन्हें खूब पढ़ाइये क्योंकि बेटियां हर क्षेत्र में अब आगे हैं.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us