Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

RBI Governor: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के संबोधन में हो सकती है महत्वपूर्ण घोषणा।

RBI Governor: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के संबोधन में हो सकती है महत्वपूर्ण घोषणा।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास फोटो गूगल

रिजर्व बैंक(RBI Bank)के गवर्नर(RBI Governor)शक्तिकांत दास(Shaktikanta Das)ने बुधवार को सुबह दस बजे सम्बोधन करने का फैसला किया है। आरबीआई ने ट्वीट के माध्यम से ये जानकारी दी।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट(RBI Governor Shaktikanta Das News Today)

RBI Governor Shaktikanta Das News Today: कोरोनो महामारी के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर शक्तिकांत दास(Shaktikanta Das)का अचानक संबोधन कई ओर इशारा करता है। आरबीआई(RBI Governor)द्वारा जारी ट्विट के माध्यम से जानकारी दी गई कि बुधवार को सुबह 10 बजे आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास संबोधन करेंगे।

कोरोनो महामारी के लौटने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था एक बार फिर से प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi)पर लॉक डाउन(India Lockdown)को लेकर काफी दबाव है।अर्थव्यवस्था को भी देखना है और लोगों की जीविका पर हो रहे संकट को भी। (RBI Governor Shaktikanta Das News Today)

आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास के कुछ अहम फैसले..

1.पचास हज़ार करोड़ रुपये का बैंक लोन का एलान करते हुए कहा कि कोरोनो के इस दौर में 50 हज़ार करोड़ की नकदी हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मिलेगी जिसके तहत अस्पताल, कोरोना वैक्सीन निर्माता, ऑक्सीजन सप्लायर, पैथोलॉजी सहित मेडिकल से जुड़े क्षेत्र के लिए होगा।इसकी अवधि 31 मार्च 2022 तक रहेगी।

Read More: Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

2. रिजर्व बैंक (RBI Governor News)गवर्नर शक्तिकांत दास(Shaktikanta Das)ने कहा कि अपने सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए RBI 35 हज़ार करोड़ रूपए की सरकारी प्रतिभूति की खरीद करेगा।

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

3.बैकों को दिए निर्देश में उन्होंने कहा कि बैंक कमजोर क्षेत्रों को लोन दे और अपने बही खाते में एक कोविड(Covid19) लोन बुक बनाए। वो रिजर्व बैंक के खाते में इतनी ही रक़म रख सकेंगे जिसके तहत उन्हें 0.4 रिवर्स रेपो रेट से अधिक व्याज मिलेगा।

4.RBI Governer ने ऐलान किया कि स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए 3 साल के लिए 10 हज़ार करोड़ का SLTRO कर्ज दिया जाएगा।

5.RBI ने राज्यों के लिए Overdraft Facility में राहत देने की बात कही है।इसके तहत राज्यों के ओवर ड्राफ्ट को 36 दिन से बढ़ाकर 50 दिन कर फ़िया गया है।

इसके तहत अन्य मुद्दों पर भी RBi Governor ने बात की है जिसमे अधिकतर कोविड से जुड़े मुद्दों और महंगाई के साथ देश की अर्थव्यवस्था की भी बात कही गई है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us