Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Azamgarh Rampur by Election Result 2022: सपा के गढ़ में खिला कमल रामपुर औऱ आजमगढ़ की सीटें भी सपा ने गंवाईं

Azamgarh Rampur by Election Result 2022: सपा के गढ़ में खिला कमल रामपुर औऱ आजमगढ़ की सीटें भी सपा ने गंवाईं
Azamgarh Rampur by Election Result 2022

आजमगढ़ औऱ रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती रविवार सुबह से शुरू है. दोनों ही सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है. Rampur By election 2022 Result Azamgarh By Election 2022 Result

UP By Polls Election Result 2022: लोकसभा उपचुनाव के नतीजों में समाजवादी पार्टी को गहरा झटका लगा है. सपा अपना गढ़ बचाने में भी असफल हो गई है.आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर की सीट पर जीत दर्ज कर ली है.जबकि आजमगढ़ में भी भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लगभग जीत दर्ज करने की ओर हैं.Rampur By election result 2022

रामपुर में आजम खान ने सपा को निराश किया और उनके करीबी आसिम राजा चुनाव हार गए हैं.खास बात ये है कि इन दोनों सीटों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने प्रचार नहीं किया.इन दोनों सीटों पर स्थानीय प्रत्याशियों ने ही चुनाव प्रचार किया था. वहीं दूसरी ओर भाजपा की तरफ़ से सीएम योगी सहित कई बड़े दिग्गजों ने जबरदस्त चुनावी कैंपेन किया था.  Azamgarh by election 2022 Result

रामपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी चुनाव जीत गए हैं.घनश्याम लोधी ने सपा के आसिम राजा को 42 हजार वोटों से हराया है.जो सियासी तौर पर आजम खान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वहीं आजमगढ़ में अखिलेश यादव के चचेरे भाई व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी चुनाव हार रहें हैं.

उल्लेखनीय है कि आजमगढ़ से अखिलेश यादव व रामपुर से आज़म खान सपा सांसद थे.लेकिन दोनों ही नेता चुनाव जीतकर विधानसभा पहुँच गए हैं.लिहाज़ा दोनों को इस्तीफा देना पड़ा. जिसके बाद यहां उपचुनाव हुए थे.

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us