Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayudh Agniveer recruitment : एक औऱ विभाग में अग्निवीर की तरह होगी भर्ती जानें पूरी डिटेल्स

Ayudh Agniveer recruitment : एक औऱ विभाग में अग्निवीर की तरह होगी भर्ती जानें पूरी डिटेल्स
Ayudh Agniveer recruitment

भारतीय सेनाओं में शुरू ही चार साल नौकरी वाली भर्ती की तर्ज कई अन्य विभागों में भी इसी तरह भर्ती किए जाने की चर्चाएं तेज हैं. वहीं कुछ विभागों ने इस तरह की भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है. अब देश की आयुध निर्माण कम्पनियों में भी अग्निवीर की तर्ज पर भर्तियां होंगीं.

Ayudh Agniveer Recruitment News : अब देश की आयुध कम्पनियों में भी अग्निवीर की तर्ज पर भर्ती होगी.यह नियुक्ति एक से चार साल तक के लिए होगी.अग्निवीर ( Agniveer Ayudh Company ) की तरह भर्ती किए जाने की शुरुआत आयुध कम्पनी म्युनिशन्स इंडिया लिमिटेड ने कर दी है. कम्पनी ने इसके लिए हाल ही में 5 सितंबर को आदेश जारी कर दिया है.

एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार आयुध कम्पनियों ( ordnance factory Agniveer Bharti 2022 ) में अग्निवीर की तर्ज पर भर्ती किए जाने वाले कर्मियों को 19900 रुपए वेतन दिया जाएगा. साथ ही मंहगाई भत्ता अलग से मिलेगा.

ये नियुक्ति एक से चार वर्ष तक के लिए होगी. एक साल में 30 छुट्टियां मिलेंगी. लेकिन किसी महीने में पांच से ज्यादा छुट्टी नहीं मिलेगी औऱ न ही एक साथ तीन से ज्यादा दिनों का अवकाश मिलेगा. इसके लिए आवेदन कब से शुरू होंगें इसकी जानकारी नहीं दी गई है. कम्पनी की तरफ़ कहा गया है कि जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. Ayudh Agniveer Recruitment 2022

उल्लेखनीय है कि भारतीय  सेनाओं में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की गई है, इसके अंतर्गत भर्ती होने वाले युवाओं को एक निश्चित वेतन दिया जाएगा साथ ही चार सालों में सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा.इसके तहत भर्ती होने वालो को अग्निवीर कहा जाएगा.

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

यह योजना शुरू होने के बाद पूरे देश में युवाओं ने सड़को पर उतर कर इस तरह की भर्ती का विरोध किया था. कई जगह हिंसक झड़पें भी हुईं थी. लेकिन धीरे धीरे सरकार ने विरोध प्रदर्शनों को समाप्त कराया. तीनो सेनाओं में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us