Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Atiq Ahamed News : फतेहपुर में माफिया अतीक का कनेक्शन खोज रही पुलिस सपा नेता समेत 37 के घरों में छापेमारी

Atiq Ahamed News : फतेहपुर में माफिया अतीक का कनेक्शन खोज रही पुलिस सपा नेता समेत 37 के घरों में छापेमारी
फतेहपुर पुलिस की छापेमारी

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर होने के बाद अतीक औऱ उससे जुड़े गुर्गों के करीबियों पर शिंकजा कसने की तैयारी प्रशासन ने कर दी है. प्रयागराज पुलिस की रिमांड अर्जी में फतेहपुर में अतीक के हथियार औऱ बम छिपाए होने जानकारी से हड़कम्प मचा हुआ है.


हाईलाइट्स

  • माफिया अतीक का फतेहपुर कनेक्शन खोज रही पुलिस..
  • देर रात तक चली फतेहपुर में पुलिस की छापेमारी..
  • एसटीएफ की रडार में हैं जिले के कई सफेदपोश माफिया..

Fatehpur Atiq conetion : प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के फतेहपुर कनेक्शन का अंदेशा जताया है. कोर्ट में दाख़िल की गई रिमांड अर्जी में पाकिस्तान कनेक्शन के साथ ही फतेहपुर में हथियार औऱ बम छिपाए जानें का जिक्र है. जिसके बाद जनपद में अतीक और उसके गुर्गों से जुड़े करीबियों का कनेक्शन तलाशा जा रहा है. शुक्रवार देर शाम से रात तक कोतवाली पुलिस ने क़रीब 37 संदिग्ध घरों में छापेमारी की. इसमें सपा नेता हाजी रजा, हाजी रफ़ी, अज्जन, वज्जन सहित क़रीब 37 लोगों के घरों में छापेमारी हुई.

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अतीक की प्रयागराज कोर्ट में पेशी थी. धूमनगंज पुलिस द्वारा कोर्ट में रिमांड अर्जी दाखिल की गई, जिसमें पाकिस्तान कनेक्शन का दावा किया गया है. साथ ही इसका भी जिक्र है कि अतीक के पास बड़ी संख्या में हथियार औऱ बम हैं जो प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और उन्नाव के कुछ स्थानों पर छिपा कर रखे गए हैं. 

फतेहपुर लाया जा सकता है अतीक..

प्रयागराज पुलिस को उमेश पाल हत्याकांड के मामले में सात दिनों की  रिमांड मिली है. अतीक औऱ उसके भाई अशरफ़ से पुलिस लगातार पूछताछ की जा रही है. सूत्र बता रहें हैं कि अतीक और उसके भाई अशरफ को पुलिस पूछताछ के लिए फतेहपुर औऱ कौशाम्बी लेकर आ सकती है. 

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बता दें कि गुरुवार को ही अतीक के वांटेड बेटे असद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. उमेश पाल हत्याकांड में दोनों फ़रार चल रहे थे दोनों के ऊपर 5-5 लाख का इनाम घोषित था.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us