Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Atiq Ahmed Son Encounter : माफिया अतीक का बेटा असद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

Atiq Ahmed Son Encounter : माफिया अतीक का बेटा असद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया
अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम का यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर

उमेश पाल हत्याकांड में वाटेंड अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान झांसी में मार गिराया है, उसके साथ शूटर गुलाम भी मारा गया है.


हाईलाइट्स

  • माफिया अतीक का बेटा पुलिस एनकाउंटर में मारा.
  • उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड था असद..
  • यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में किया एनकाउंटर..

Atiq Son Encounter : जिसकी आशंका जताई जा रही थी वही हुआ, माफिया अतीक अहमद के बेटे असद यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान मारा गया. उसके साथ शूटर गुलाम  भी मारा गया है. एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधी उमेश पाल हत्याकांड में वाटेंड थे, पुलिस ने दोनों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था. 

यूपी एसटीएफ की तरफ से यह जानकारी देते हुए बताया गया कि अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे, दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी. इस दौरान झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में UPSTF टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों की मौत हो गई. उनके पास से विदेश में बने अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं.

उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा असद उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था. वह सीसीटीवी में गोली चलाते हुए नजर आया था. उमेश पाल जैसे ही गाड़ी से उतरते हैं तो पहली गोली अशोक चौधरी उर्फ उस्मान चलाता है, इसके बाद गुलाम फायरिंग शुरू कर देता है. इसी बीच सड़क पर डिवाइडर के इस पार कार में बैठकर घटना को देख रहा असद कार का गेट खोलकर उमेश पाल की ओर दौड़ा और उमेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा.इसके बाद आराम से कार में बैठकर रवाना हो जाता है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us