Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Anantnag Terrorist Attack Encounter: अनंतनाग आतंकी हमले में सेना के कर्नल, मेजर व Jammu Kashmir पुलिस के डीएसपी ने दी शहादत ! आतंकी संगठन TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी

Anantnag Terrorist Attack Encounter: अनंतनाग आतंकी हमले में सेना के कर्नल, मेजर व Jammu Kashmir पुलिस के डीएसपी ने दी शहादत ! आतंकी संगठन TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
अनन्तनाग में आतंकी हमला, सेना के दो अफसर और डीएसपी शहीद, फ़ोटो साभार सोशल मीडिया

Anantnag Terrorist Attack: श्रीनगर के अनंतनाग में आतंकियों ने घात लगाकर भारतीय सेना पर हमला कर दिया. आतंकियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी ने शहादत दी. इस पूरे आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली है.


हाईलाइट्स

  • श्रीनगर के अनन्तनाग में भारतीय सेना पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर शहीद
  • जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी भी शहीद, दो सुरक्षाकर्मी भी हुए घायल
  • आतंकी संगठन टीआरएफ ने इस हमले की ली है जिम्मेदारी

Jammu Kashmir Anantnag Terrorist Attack: श्रीनगर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ हुई सेना की मुठभेड़ की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है. इन आतंकियों ने घात लगाकर भारतीय सेना पर हमला बोला. जवाब में सेना के वीर जवानों ने उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया. इस आतंकी मुठभेड़ में सेना के दो आफिसर्स व पुलिस के एक अफसर ने शहादत दी. 

 

अनन्तनाग में घात लगाकर किया गया आतंकियों ने हमला

श्रीनगर के अनन्तनाग में बुधवार को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के कर्नल,मेजर व जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी ने शहादत दी. वहीं दो सुरक्षाकर्मी भी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं. इस आतंकी हमले में 19 आरआर के कमांड अधिकारी कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और डीएसपी हुमायूं बट शहीद हो गए. इस पूरे आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है. सूचना पर सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन तलाशी शुरू की.

Read More: केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला

आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर चलाया था पुलिस ने मिलकर सेना के साथ अभियान

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

जानकारी के मुताबिक आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर अभियान चलाना शूरू किया था. बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर जब सेना के जवान और पुलिस आगे बढ़ रहे थे तभी पेड़ों की ओट में छिपे आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. आतंकियों ने ग्रेनेड दाग दिया. फिर गोलीबारी की. इस अभियान में कर्नल,मेजर और डीएसपी तीनो एक साथ आगे चल रहे थे. जिन्हें गोलियां लगी. साथ चल रहे जवानों ने आतंकी हमले का जवाब दिया और घायल अधिकारियों व जवानों को अस्पताल पहुंचाया. जहां तीन अधिकारी शहीद हो गए. 

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने चलाया सघन अभियान

शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह को उनके पराक्रम की वजह से सेना मेडल से सम्मानित किया जा चुका है. डीएसपी हुमायूँ बट भी इस हमले में शहीद हुए है, उनके पिता जम्मू कश्मीर पुलिस में आईजी पद से रिटायर हुए हैं. उधर इस पूरे हमले की जिम्मेदारी द रजिस्टर्स फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है. इस पूरे मामले में सेना के वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगाह बनाये हुए हैं. देर शाम फिर बताया जा रहा है कि फिर मुठभेड़ हुई है. अभियान में हेलिकॉप्टर ,श्वान व सेना का कमांडो दस्ता की मदद ली जा रही है.

 

 

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us