Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के शहंशाह हुए 81 के ! आराध्या-नव्या ने ऐसे मनाया बर्थडे, घर के बाहर फैंस भी बधाई देने पहुंचे

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के शहंशाह हुए 81 के ! आराध्या-नव्या ने ऐसे मनाया बर्थडे, घर के बाहर फैंस भी बधाई देने पहुंचे
बिग बी अमिताभ बच्चन का आज 81 वां जन्मदिन, फोटो साभार सोशल मीडिया

Amitabh Bachchan HBD: सदी के महानायक सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जी का आज 81वां जन्मदिन है, अपने दमदार अभिनय, एक्टिंग और आवाज के बल पर उन्होंने यह मुकाम फ़िल्म इंडस्ट्री में हासिल किया. उनके जन्मदिन के लिए पोती और नाती-नातिन ने उनका सरप्राइज बर्डथे सेलिब्रेट किया. इस खास अवसर पर शुभकामनाएं देने जलसा के बाहर फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी. बिग बी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया.


हाईलाइट्स

  • सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन , 81 वर्ष हुए बिग बी
  • 5 दशकों से फिल्मी जगत में अमिताभ बच्चन छाये हुए है, दमदार अभिनय आज भी फैंस को पसंद
  • नव्या,आराध्या ने सरप्राइज बर्थडे सेलिब्रेट किया, अमिताभ बच्चन के घर के बाहर फैंस की होड़

81st birthday of Bollywood emperor Amitabh Bachchan : फिल्मी जगत में अमिताभ बच्चन एक बड़ा नाम है, 4 से 5 दशकों तक फिल्मी जगत में जो छाप इन्होंने छोड़ी है, उतना शायद ही कोई छोड़ सका हो, दमदार अभिनय की बदौलत बच्चन जी आज भी हर दिलों में बसे हुए हैं. आज उनका 81 वां जन्मदिन हैं, इस अवसर पर देश और दुनिया भर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं. जानिए अमिताभ बच्चन से जुड़े कुछ यादगार लम्हों को और कैसे सेलिब्रेट किया अपना यह खास जन्मदिन.

 

बिगबी हुए 81 वर्ष के

अमिताभ बच्चन एक ऐसा नाम जो बच्चे-बच्चे की जुबां पर है, क्योंकि उनकी अदाकारी ही कुछ ऐसी है कि बड़ों व छोटो को अपनी ओर खींच लाती है, बच्चन जी आज 81 वर्ष के हो गए हैं, उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं हर ओर से दी जा रही है. 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में अमिताभ बच्चन जी का जन्म हुआ था, 5 दशकों से फिल्मी जगत में अमिताभ छाये हुए है, आज इस उम्र के पड़ाव पर भी उनके गजब का अभिनय और दमदार आवाज सबका दिल जीत लेती है.

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

इतने दशकों में उन्हें दिए गए कई नाम,दमदार अभिनय के कायल आज भी फैंस

उनके चाहने वालो की संख्या जबरदस्त है,शायद तभी इतने दशकों से चाहने वाले फैंस ने उन्हें कई नाम भी दिए. एंग्री यंग मैन, शहंशाह, अमित जी और बिग बी इन नामों से भी उन्हें सुशोभित किया जाता है. अमिताभ बच्चन के फ़िल्म के डायलॉग्स और अभिनय के आज भी लोग कायल है, कई उनके डायलॉग्स है जिन्हें लोग कॉपी करते हैं, 'डॉन को पकड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है'

मेरे गुरु मेरे पिता 

अमिताभ खुद कहते हैं कि मैं एक सुपरस्टार हूँ, इस बात पर आज तक यकीन नहीं किया. हर साधारण व्यक्ति में एक असाधारण प्रतिभा छिपी हुई है,बस उसे हमें बाहर निकालना होता है. मेरे गुरु मेरे पिता थे जिनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. काम कोई भी हो छोटा या बड़ा हो उसे पूरी लगन से करना चाहिए.

आराध्या,नव्या ने ऐसे मनाया नाना और दादा का जन्मदिन, बिगबी ने फैन्स को नहीं किया निराश

अमिताभ का 81 वां जन्मदिन उनके लिए और खास रहा क्योंकि उनकी पोती आराध्या और नाती-नातिन नव्या और अगस्त्य ने उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अमिताभ की बेटी श्वेता ने भी उन्हें विश किया. नव्या ने हैप्पी बर्थडे नाना लिखा, इसके साथ ही फैन्स भी उनसे मिलने उनके घर के बाहर पहुंचे, अमित जी ने उन्हें निराश भी नहीं किया, और फैंस से मिलने नंगे पांव पहुंच गए और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया.

शुरुआती कड़े संघर्ष के बाद बदली किस्मत

अमिताभ बच्चन ने वर्ष 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. हालांकि शुरुआत में उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा था, कई उतार-चढ़ाव भी देखे, कई बार उनकी पर्सनालिटी को लेकर भी काफी आलोचना हुई, लेकिन अमिताभ ने अपना संघर्ष जारी रखा और आलोचकों की परवाह न करते हुए अपने काम पर फोकस किया, जिसका नतीजा आज हम सबके सामने हैं.

आज फ़िल्म इडंस्ट्री में अलग मुकाम

आज बिग बी इंडस्ट्री में अपनी अलग ही जगह बना चुके हैं. 70 के दशक में आई फिल्में उनकी बेहद पसंद की गई, दीवार, जंजीर व अन्य इसके साथ ही श्रीदेवी के साथ 1992 में आई खुदा गवाह फ़िल्म भी अच्छी रही.फिर उन्होंने मुड़कर पीछे नहीं देखा,  जिसकी बदौलत उन्हें सदी का महानायक भी कहा जाता है. आज बिग बी केबीसी जैसे कार्यक्रम को होस्ट करते हैं, यह कार्यक्रम भी उनका कई सालों से बेहद पसंद किया जा रहा है. आज अमिताभ बच्चन 81 वर्ष के हो चुके हैं, आज पूरा देश उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है.

 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us