Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Alicia-Jesika News : ऐसा चमत्कार ! घर पर पत्र छोड़कर लापता हुई थी 14 वर्षीय बेटी,4 वर्ष बाद मिली यहां

Alicia-Jesika News : ऐसा चमत्कार ! घर पर पत्र छोड़कर लापता हुई थी 14 वर्षीय बेटी,4 वर्ष बाद मिली यहां
2019 में 14 वर्षीय एलिसिया घर से हुई थी लापता,4 वर्ष बाद अचानक

कभी-कभी कुछ ऐसे चमत्कार जिंदगी में हो जाते हैं जिसपर यकीन करना पड़ता है.एक ऐसा ही मामला अमेरिका से सामने आया है.14 वर्षीय लड़की घर से लापता हो गयी थी.वही अचानक चमत्कार हुआ और वही लड़की 4 वर्ष बाद पुलिस स्टेशन पर सही सलामत पहुंची.यह बात जब परिजनों को पता चली तो उनकी आंखें नम हो गई. और कहा ऊपर वाला चमत्कार ऐसे ही करता है विश्वास बनाए रखें..


हाईलाइट्स

  • अमेरिका के एरिजोना में 2019 में घर से हुई थी 14 वर्षीय लड़की लापता
  • 4 वर्ष बाद अचानक पहुंची पुलिस स्टेशन,कहा मैं वही लड़की हुं जो लापता हो गई थी
  • माँ और परिजन बेटी को सुरक्षित पाकर बेहद खुश, माँ का भावुक पोस्ट

14 year old girl went missing : यह दुनिया रहस्यों से भरी हुई है.कई बार जो हम सोचते हैं वो हो नही पाता, और कई बार जो नहीं सोचते हैं वो हो जाता है.चमत्कार भी इसी दुनिया में होते हैं.कुछ ऐसा ही चमत्कार अमेरिका के एरिजोना में हुआ है.यहां रहने वाली 14 वर्षीय लड़की अपने घर से बिना बताए रात के अंधेरों में लापता हो गई .घर पर लेटर में उसने क्या छोड़ा लिखकर वो आपको बताएंगे.और फिर 4 वर्ष बाद अचानक वो हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है.

4 वर्ष पहले घर से लापता हुई लड़की छोड़ा था लेटर

अमेरिका के एरिजोना में जेसिका नुनेज की 14 वर्षीय बेटी एलिसिया 15 सितंबर 2019 को अपने 15वें जन्मदिन से पहले सन्दिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी.यह जानकारी घर पर छोड़े हुए एलिसिया के द्वारा लिखे गए लेटर से मिली.परिजनों ने पुलिस स्टेशन पर गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

लेटर में लिखा मैं जा रही हूं माफ कर देना वापसआऊंगी

माँ जेसिका जुनेज ने बताया कि मेरी बेटी एलिसिया 4 वर्ष पहले घर से ही रात में कहीं चली गयी थी. कमरे पर एक लेटर मिला था.जिसपर लिखा था मैं जा रही हूं, प्लीज मुझे माफ़ कर देना,मैं वापस आऊंगी. जिसके बाद पुलिस की मदद ली गयी लेकिन उसे ढूंढ पाने में पुलिस भी नाकाम रही.हमने भी आस छोड़ दी थी पर भरोसा था..जेसिका का कहना है कि चमत्कार ऊपर वाला जब करता है तो सब कुछ सम्भव हो जाता है.अचानक एक दिन मुझे पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि आपकी बेटी यहां पर है वह खुद ही आयी है.उसने अपना नाम एलिसिया बताया है ,जो 4 वर्ष से लापता थी.

जेसिका ने फेसबुक पर किया इमोशनल पोस्ट

बेटी की सुरक्षित सूचना और इस चमत्कार को देख माँ जेसिका नुनेज व अन्य परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई.माँ जेसिका नुनेज ने कहा कि चमत्कार होते हैं. फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट किया कि यह एक समाज मे उदाहरण भी है,जिनके अपने कहीं लापता हो गए हैं यह उन सभी के लिए है.इसलिए आप लोग कभी उम्मीद न छोड़े,चमत्कार इसी दुनिया में होते हैं,विश्वास बनाए रखे.

एलिसिया मामले में क्या कहना है पुलिस विभाग का

ग्लेंडल पुलिस विभाग ने कहा कि एलिसिया नवारो जो 4 वर्ष पहले लापता हो गई थी.आज वह सुरक्षित पुलिस स्टेशन पहुंची. उसने पुलिस को बताया कि मैं वही लड़की हूँ,जिसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी.उसने यह भी कहा उसका लापता सूची से नाम हटा दिया जाए.वह अब18 वर्ष की हो चुकी है.एलिसिया कनाडा की सीमा से 40 मील दूर मोंटाना शहर में मिली है.एलिसिया पूरी तरह से स्वस्थ है सुरक्षित है.यह जानकारी जुटाई जा रही है, कि पिछले 4 वर्ष तक वह कहां थीं.हालांकि अबतक यह जानकारी नही मिल सकी है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us