Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur nagar nigam news : कानपुर में खिला कमल,मोतीझील में इस बार बीजेपी के 63 पार्षद रहेंगे सदन का हिस्सा

Kanpur nagar nigam news : कानपुर में खिला कमल,मोतीझील में इस बार बीजेपी के 63 पार्षद रहेंगे सदन का हिस्सा
कानपुर नगर निगम

कानपुर में फिर से एक बार मोतीझील में कमल खिला, तो वहीं कई दिग्गजों का भी पत्ता कटा, नगर निगम के 110 में से 63 पार्षद बीजेपी के जीत कर मोतीझील पहुंचे जहां बीजेपी पार्षदों की जीत ने पिछले चुनाव का भी रिकार्ड तोड़ डाला.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में फिर खिला कमल
  • 63 बीजेपी पार्षद जीतकर पहुंचेंगे मोतीझील
  • सपा के 17,कांग्रेस के 13,निर्दलीय 15,एआईएमआईएम 1, आप 1

63 Bjp councilors won in kanpur nikay elections : यूपी में नगरीय निकाय चुनाव की 17 नगर निगम में भाजपा का कब्जा रहा, उनमें से कानपुर की मेयर सीट पर भी दोबारा कमल खिला ,वहीं अबकी बार इस जीत में पार्षदों की जीत में भी इजाफा हुआ है 110 में से 63 पार्षदों ने जीत का सेहरा पहना जबकि 2017 निकाय चुनाव में 58 पार्षद थे, यानी 5 वार्डों से भाजपा को और बढ़त मिली.

अन्य दलों के पार्षदों की स्थिति

उधर समाजवादी पार्टी के जहां 2017 के चुनाव में 12 पार्षद जीत सके थे ,इस बार ये संख्या 17 हो गयी है यानी 5 वार्डों में इन्हें भी बढ़त मिली है, इस बार कांग्रेस का परफार्मेंस और खराब हो गया क्योंकि पिछले चुनाव में उनके पास 18 पार्षद थे जो इस बार घटकर 13 रह गए,यानी 5 वार्डो का नुकसान हुआ है, ये कहा जा सकता है कि कांग्रेस दूर दूर तक टक्कर में ही नहीं रही.

निर्दलीय में जहां पिछली बार 18 थे इस बार घटकर 15 रह गए,बसपा का इस बार खाता भी नहीं खुल सका, एआईएमआईएम का 1 पार्षद जीता और आप पार्टी ने भी इस बार खाता खोल लिया.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

बीजेपी को सदन में प्रस्ताव पास कराने में नहीं होगी दिक्कत

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

बहुमत से भी ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के पास पार्षद है क्योंकि एक पार्टी को 110 में से 56 पार्षदों की जरूरत होती है जबकि इस बार भाजपा के 63 पार्षद जीते हैं जिसके बाद सदन में कोई प्रस्ताव पास कराने के लिए दूसरे दलों के समर्थन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

इस बार कई चेहरे सदन में नही दिखेंगे, कांग्रेस के कमल शुक्ल बेबी जिन्होंने जीत का रिकार्ड बनाया था इस बार उनका रिकार्ड टूट गया, वही महेंद्र शुक्ला को भी इस बार हार का सामना करना पड़ा है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us