Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:पुलवामा में हुए आतंकी हमले में उन्नाव का लाल शहीद-सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम।

यूपी:पुलवामा में हुए आतंकी हमले में उन्नाव का लाल शहीद-सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम।
फाइल फोटो अजीत कुमार

गुरुवार को हुए बेहद ही दर्दनाक आतंकी हमले में यूपी के उन्नाव जिले के रहने वाले सीआरपीएफ जवान अजीत कुमार(37) भी शहीद हो गए..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

उन्नाव: चार दिन पहले एक महीने की छुट्टी बिताकर वापस देश सेवा करने के लिए ड्यूटी पर गए उन्नाव जिले के रहने वाले अजीत कुमार पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए।

शहर के लोक नगर निवासी अजीत कुमार (38) पुत्र प्यारे लाल सीआरपीएफ की 115वीं बटालियन में तैनात थे। गुरुवार शाम वह सीआरपीएफ के काफिले के साथ जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे।तभी पुलवामा के निकट हुए साल के सबसे बड़े आतंकी हमले में बस में सवार कई जवान शहीद हो गए। जिनमें अजीत कुमार भी शामिल थे। देर रात जम्मू हेडक्वार्टर से जैसे ही फ़ोन द्वारा सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।देर रात आई इस ख़बर के बाद शहीद अजीत के घर जिले के उच्चाधिकारियों ने पहुंच घर वालों को ढांढस बंधाया।

आतंकी हमले की सूचना के बाद हो गया था घर मे सन्नाटा..

गुरुवार शाम जैसे ही पुलवामा में हुए आतंकी हमले की सूचना हुई तो अजीत के परिजन परेशान हो गए उन्होंने हमले के बाद से ही अजीत के फ़ोन पर बात करने की कोशिश की लेक़िन बात नही हो सकी,लेक़िन हेडक्वार्टर से जैसे ही देर रात अजीत के मरने की सूचना परिजनों को मिली तो घर मे कोहराम मच गया।
बेटे के शहीद होने की सूचना के बाद से पिता प्यारेलाल, मां राजवंती व पत्नी मीना व शहीद की दोनों बेटियों ईशा(11) और रिषा(09) का रो रोकर बुरा हाल है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us