Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:शहीद बेटे की आस में पथराई माँ की आँखें..दस दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव..साध्वी ने लिखा पत्र.!

फतेहपुर:शहीद बेटे की आस में पथराई माँ की आँखें..दस दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव..साध्वी ने लिखा पत्र.!
फतेहपुर:शहीद जवान दीपक सिंह।फ़ाइल फ़ोटो

फतेहपुर के रहने वाले 23 वर्षीय दीपक सिंह भारतीय नौसेना में विशाखापत्तनम में तैनात थे..बीते 13 सितम्बर को उनके पिता के फोन पर सूचना दी गई कि दीपक सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं..दस दिन बीत जाने के बाद भी उनका शव परिजनों के पास नहीं पहुँच सका है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:घर का इकलौता चिराग़ देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया।माँ बाप अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के इंतजार में बैठे हुए हैं।लेकिन दस दिन से ज़्यादा का समय बीत जाने के बाद भी उनके बेटे का शव उन्हें नसीब नहीं हो पाया है।माँ की आँखे बेटे के इंतजार में पथराई जा रही हैं।लेकिन बेटे के साथ क्या हुआ कैसे हुआ औऱ उसका शव कब मिलेगा इसकी कोई सही जानकारी देने वाला नहीं है।fatehpur news

ये भी पढ़ें-चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा:फतेहपुर के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी.पाँच की मौत..दो दर्जन से अधिक घायल.!

जानकारी के अनुसार जनपद के धाता विकासखंड के गोकुलपुर गाँव निवासी यशवंत सिंह पटेल के 23 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह को क़रीब तीन वर्ष पहले भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश सेवा करने का अवसर मिला था।इस वक़्त दीपक विशाखापत्तनम में तैनात थे।बीते 13 सितम्बर को पिता यशवंत सिंह पटेल के फ़ोन पर सूचना दी जाती है कि उनके बेटे ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं।लेकिन दस दिन का समय बीत जाने के बाद भी बेटे का शव परिजनों के पास गाँव में नहीं पहुँच सका है।परिजनों ने बताया कि जिस नम्बर से उनके पास दीपक के निधन की सूचना आई थी उस नम्बर पर कई बार बात की गई लेक़िन उधर से कोई भी जवाब साफ़ साफ़ नहीं दिया जा रहा है। fatehpur dhata news

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

केंद्रीय मंत्री साध्वी ने लिखा पत्र..

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

इस मामले में ज़िले की सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाईक को पत्र लिखकर कहा है कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए जवान दीपक सिंह का पार्थिव शरीर शीघ्र उनके परिजनों को उपलब्ध कराया जाए साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योति ने जवान के देहांत के कारणों की जाँच करवा आवश्यक कार्यवाही करवाने का आग्रह किया है।

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
आज 25 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है. किसी को...
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Follow Us