
YES बैंक के खाताधारकों में मचा हुआ है हड़कम्प..मन में उठ रहे सवालों के ये हैं जवाब..!
देश की प्रतिष्ठित बैंकों में शुमार रही यस बैंक पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने प्रतिबंध लगा दिया है..बैंक के खाताधारक परेशान हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
डेस्क:यस बैंक (yes bank ) आरबीआई ने प्रतिबंध लगा दिया है।प्रतिबंध के बाद खाताधारकों में हड़कम्प मचा हुआ है।यस बैंक की देश भर में फैली शाखाओं में ग्राहकों की लंबी लाइनें लगीं हुईं हैं।एटीएम पर भी लम्बी लाइने हैं।लेक़िन ज्यादातर शाखाओं में शुक्रवार दोपहर बाद कैश खत्म हो गया। (yes bank news)
क्यों मचा है हड़कम्प..

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में बारिश के साथ गिरे ओले..सैकड़ो बीघे फ़सल बर्बाद..!
यस बैंक के एक अकाउंट से कुल निकासी की सीमा 50 हजार रुपये है।इस लिमिट का इस्तेमाल कैश निकालने, डिमांड ड्राफ्ट जारी करने या किसी अन्य माध्यम से निकासी के लिए की जा सकती है। कुल मिलाकर यह रकम 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह सीमा 3 अप्रैल 2020 तक के लिए होगी। आरबीआई चाहे तो नियमों में ढील भी दे सकता है लेकिन फिलहाल यही नियम हैं।
अगर ऐसी कोई स्थिति है कि किसी एक व्यक्ति के पास अपना व्यक्तिगत खाते के साथ-साथ किसी अन्य के साथ ज्वाइंट खाता है तो ऐसी स्थिति में दोनों खातों को मिलाकर कुल 50 हजार रुपये ही निकाले जा सकते हैं।
