Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Teachers Day Gifts 2023: शिक्षक दिवस पर अपने टीचर्स को उपहार देने की सोच रहे हैं, अपनाए ये कुछ विशेष तरीके

Teachers Day Gifts 2023: शिक्षक दिवस पर अपने टीचर्स को उपहार देने की सोच रहे हैं, अपनाए ये कुछ विशेष तरीके
टीचर्स डे पर करें ऐसे गिफ्ट का प्लान, फोटो साभार सोशल मीडिया

5 सितंबर को पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है.यह दिन अपने शिक्षकों के लिए समर्पित रहता है.गुरु या शिक्षक ही वह मार्गदर्शक है जो हमें जीवन जीने की शैली सिखाता है.भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है.इस दिन अपने टीचर्स को यदि उपहार देने का सरप्राइज प्लान सोच रहे हैं तो कुछ ऐसा प्लान कर सकते हैं.


हाईलाइट्स

  • 5 सितंबर को देश भर में मनाया जाता है शिक्षक दिवस
  • भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई जाती है इस दिन, उन्होंने शिक्षा को बड़
  • अपने टीचर्स को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो करें ऐसा प्लान

Teacher's Day Special Gifts Idia : भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 5 सितंबर को जयंती मनाई जाती है.क्योंकि वे विद्वान के साथ ही शिक्षक थे.शिक्षा के क्षेत्र को उन्होंने बड़ा आयाम और आकार दिया. उन्ही की स्मृतियों को याद करते हुए शिक्षक दिवस मनाया जाता है. हर स्कूल,कॉलेज, कोचिंग संस्थानों में यह पर्व स्टूडेंट्स अपने शिक्षकों के लिए मनाते हैं.

इस दिन छात्र-छात्राएं अपने टीचर्स के लिए कुछ सरप्राइज़ प्लान करते है.यदि आप भी कोई उपहार का प्लान सोच रहे हो,और अगर कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर अपने शिक्षकों को क्या दें तो इन आइडियाज़ पर गौर फरमा सकते हैं.

5 सितंबर  शिक्षक दिवस की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स

शिक्षक दिवस हर वर्ष की तरह 5 सितंबर को मनाया जाएगा. ऐसे में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स को जिस बात की फिक्र रहती है, वह गिफ्ट है.अक्सर छात्र-छात्राएं कन्फ्यूज हो जाते है कि आखिर किस तरह का टीचर्स को उपहार दिया जाए. गिफ्ट के लिए आप सभी इन आइडियाज़ को फॉलो कर सकते हैं.क्योंकि यह दिन टीचर्स को समर्पित रहता है.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

टीचर्स को नॉवेल या कोई उनकी फेवरिट बुक दे सकते हैं

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

यदि टीचर्स डे पर आप अपने टीचर को गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आप उन्हें उनकी पसंद की कोई नॉवेल या पसन्दीदा किताब गिफ्ट कर सकते हैं.हालांकि टीचर्स कभी गिफ्ट की डिमांड नहीं करते, लेकिन स्टूडेंट्स तो इस दिन का इंतजार करते ही हैं ,कि जिस शिक्षक ने हमें इस काबिल बनाया उनके लिए इस दिन तो कुछ अलग करना ही चाहिए.स्टूडेंट्स के सरप्राइज प्लान से टीचर्स भी खुश हो जाते हैं.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

ऐसे गिफ्ट भी कर सकते हैं प्लान

आप ग्रीटिंग प्लान कर सकते हैं.उसमें कोई अपने पसन्द की शिक्षक के लिए कोई कविता या अन्य कोट्स लिख कर उन्हें दे सकते हैं.टीचर्स को पठन पाठन की सामग्री भी पसन्द आती है.आप चाहे तो डायरी,पेन स्टैंड, पेन सेट भी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं.या कोई बेहतर शर्ट या टीशर्ट दे सकते हैं.सभी स्टूडेंट्स एक साथ मिलकर भी कोई एक गिफ्ट टीचर को दे सकते हैं.

डिजाइनर फोटो फ्रेम भी कर सकते हैं गिफ्ट

भगवान गणेश और मां सरस्वती की प्रतिमा भी अध्यापक या अध्यापिका को दे सकते हैं. इसके साथ ही बढ़िया डिजाइनर फोटो फ्रेम दे सकते हैं. इसमें कोलार्ज या शिक्षक के साथ पूरे क्लासरूम की फोटो उसमें लगाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं.ये गिफ्ट ऐसे हैं, जो आपके शिक्षक को भी जरूर पसंद आएंगे.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us