Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Shimla Building Collapsed : शिमला से दिलदहला देने वाला सामने आया वीडियो,देखें कैसे एक साथ मकान ऊपर से नीचे ढह गए

Shimla Building Collapsed : शिमला से दिलदहला देने वाला सामने आया वीडियो,देखें कैसे एक साथ मकान ऊपर से नीचे ढह गए
शिमला के कृष्णानगर में ढह गए मकान : फोटो वायरल विडियो

हिमाचल प्रदेश में तबाही का भयावह मंजर सामने आया है.लगातार हिमाचल के कई शहर कुदरत के कहर से आहत हुए हैं. वहीं इस बीच शिमला से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां कृष्णानगर इलाके में करीब 3 मकान ढह गए.जिसमें 2 की मौत हुई है.जबकि कई के दबे होने की संभावना बनी हुई है. लगातार बारिश से हिमाचल में अब तक कुल 60 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. सीएम ने लोगों से अपील की है.ऐसी जगहो पर जहां आशंका हो और दरारें हो वहां से दूर हो जाएं.


हाईलाइट्स

  • हिमाचल में कुदरत का कहर,शिमला में ताश के पत्तो की तरह ढहे मकान
  • कई शहरों में बारिश से आफत,हो रहा भूस्खलन, कृष्णा नगर में ढहे मकान, वीडियो हुआ वायरल
  • एनडीआरएफ और रेस्क्यू टीम बचाव कार्य मे जुटी,2 की मौत,सीएम ने की अपील दरार वाली जगहो से दूर रहें

Kudrat wreaks havoc in Himachal : हिमाचल के शिमला में एक बार फिर भूस्खलन की वजह से ताश के पत्तों की तरह मकान ढह गए.कुदरत का कहर लगातार हिमाचल में जारी है. प्रदेश के कई शहरों में पहाड़ों पर हो रही बारिश से भूस्खलन हो रहा है.शिमला शहर काफी प्रभावित हुआ है.पहले समरहिल स्थित शिव मंदिर अब कृष्णा नगर में 3 से 4 मकान भरभराकर एक साथ ढह गए. ऐसे में तबाही का यह नजारा काफी भयावह है.कई वीडियो भी इस खौफ़नाक मंजर के सामने आ रहे है.सीएम लगातार लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे है.

 

कुदरत की मार शिमला में मचा हाहाकार

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर मचा हुआ है.हरतरफ दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं.शिमला के कृष्णा नगर इलाके में भयावह मंजर सामने आया है.यहां एक के बाद एक मकान पहाड़ी खिसकने से ढह गए.सूचना पर एसपी ,पुलिस समेत एनडीआरएफ,एसडीआरएफ की टीम पहुंच कर रेस्क्यू शुरू कर दिया है.जिसमें 2 की मौत हो गयी है.जबकि अभी 8 से 10 लोगों के दबे होने की आशंका है.जिसपर बचाव कार्य जारी है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

बारिश,भूस्खलन और दरारों की वजह से ढह गये मकान

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

हिमाचल प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि सभी टीमें मौके पर मौजूद हैं.ऊंचाई से मकान नीचे ढहे जिससे बहुत सारा मलबा हो रखा है.इन घरो में लोगों के मुताबिक पहले से ही दरारें थीं. अब तक लगभग कई लोगों को निकाल लिया गया है. अभी भी 5-10 लोगों के फंसे होने की आशंका है. बचाव अभियान जारी है.इससे पहले समरहिल के शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया था,उधर कांगड़ा को जोड़ने वाली रेलवे लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई थी.हिमाचल में भारी नुकसान हुआ है.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

सीएम की अपील दरारें घरो में हो तो हट जाएं वहां से

वही समरहिल में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने लगे हैं.लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फिर एक बार लोगों से अपील की है कि ऐसी जगह और घरों में जहां दरारें हो वहां से दूर हो जाए. किसी सुरक्षित स्थान में चले जाएं.इस हादसे में 2 की मौत हुई है,हमारी टीम बचाव कार्य जारी है.कई रास्ते बंद किये गए हैं.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us