Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Republic Day 2024: 15 अगस्त और 26 जनवरी पर झंडा फहराने के अंतर को जानिए

Republic Day 2024: 15 अगस्त और 26 जनवरी पर झंडा फहराने के अंतर को जानिए
राष्ट्रीय ध्वज, फोटो साभार सोशल मीडिया

15 अगस्त और 26 जनवरी पर झंडा क्यों फहराया जाता है

देश 75 वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को मनाएगा (Country Celebrate 75th Republic Day On Friday). देश में 26 जनवरी की धूम मची हुई है. नई दिल्ली में इस दिन राजपथ (Rajpath) (कर्तव्य पथ) पर झंडा फहराया (Flag Unfurling) जाता है. 15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों राष्ट्रीय पर्व पर झंडे फहराने के नियम अलग-अलग बताए गए हैं. हो सकता है यह बात बहुत लोगों को न पता हो.

देश में गणतंत्र दिवस की धूम

15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद (Freedom) हुआ था. तीन वर्ष बाद यानी 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू (Constitution Implemented) हुआ था. तबसे 26 जनवरी को भी झंडा फहराया (Flag Unfurling) जाता है. नई दिल्ली के राजपथ में इस दिन वायुसेना, थल सेना, और नौसेना की परेड होती है, विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक और पारम्परिक झाकियां निकलती हैं.

रायसीना हिल्स से राष्ट्रपति (President) का आगमन होता है वह झंडा फहराते हैं. क्या आपको 15 अगस्त और 26 जनवरी के झंडे फहराने के नियमों के बारे में पता है. दोनों राष्ट्रीय पर्वो (National Festivals) में झंडे फहराने के नियम अलग बताए गए है. हालांकि बहुत से लोग इतना ही जानते होंगे कि जैसे 15 अगस्त में झंडा फहराया जाता है वैसे ही 26 जनवरी में भी, चलिये आपको दोनों के बीच के अंतर को आपको इस आर्टिकल के जरिये बताएंगे.

जानिए 15 अगस्त व 26 जनवरी झंडे फहराने में दोनों में अंतर

दरअसल 15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों राष्ट्रीय पर्व हैं, दोनों मौकों पर झंडा फहराया जाता है बस कुछ नियम अलग (Rules Different) है. पहले तो यह सभी जानते हैं कि 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं, 26 जनवरी को राजपथ से राष्ट्रपति ध्वज फहराते हैं. बात की जाए 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की तो इस दिन तिरंगा ऊपर खींचा जाता हैं और इसे खोलकर फहराते हैं.

इसके पीछे इतिहास यह है कि ब्रिटिश सरकार ने अपना झंडा उतारकर भारतीय झंडे को ऊपर चढ़ाकर फहराया था, इसे ध्वजारोहण (Flag Hosting) कहते हैं. गौर करिएगा 26 जनवरी के दिन झंडा पहले से ही ऊपर की ओर बंधा रहता है फिर उसे केवल खोलकर फहराया जाता है. दोनों में यही अंतर है. इसे ध्वजारोहण नहीं बल्कि झंडा फहराना (Flag Unfurling) कहा जाता है. जिसे राष्ट्रपति फहराते हैं.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

क्या है इस बार गणतंत्र दिवस की थीम?

गणतंत्र दिवस 2024 परेड की थीम 'विकसित भारत' और 'भारत - लोकतंत्र की मातृका' है, 26 जनवरी 2024 यानी शुक्रवार को राजपथ पर भव्य परेड दिखाई देगी. यही नहीं इस बार मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैंक्रा (President Of France) उपस्थित रहेंगे. इसदिन राजपथ से सैन्य ताकत व सांस्कृतिक झांकियों की झलक दिखाई देती है. देश के वीर जवानों को महामहिम परमवीर चक्र, अशोक चक्र और वीर चक्र से सम्मानित करते हैं. यही नहीं गणतंत्र दिवस का जश्न 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह तक चलता है.

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us