Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

नई दिल्ली:पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक।राहुल ने कहा-हर तरह से सरकार के साथ।

नई दिल्ली:पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक।राहुल ने कहा-हर तरह से सरकार के साथ।
फाइल फोटो

पुलवामा में हुए आतंकी हमला का जिम्मेवार पाकिस्तान के खिलाफ अब भारत सरकार कड़ी कार्यवाही करने के मूड में है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पुलवामा के निकट हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश मे पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा उफ़ान पर है।पूरे देश से पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए मांग तेज़ हो चली है।हमले के बाद से मोदी सरकार भी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का मन बना चुकी है, शुक्रवार को क़रीब 20 देशों के डिप्लोमेट विदेश मंत्रालय पहुंचे जहां भारत के साथ किसी ख़ास मुद्दे को लेकर चर्चा हुई।लेकिन अभी तक इस मामले में सरकार की तरफ़ से कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है।हालांकि सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में पहली दफा शनिवार को सदन में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।ये पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी के साथ सभी दलों के प्रतिनिधि बैठकर आतंकवाद के विषय मे चर्चा करेंगे।

आपको बता दे कि इसके पहले हुए पठानकोट और उरी जैसे बड़े आतंकी हमले के बाद भी सरकार ने कोई सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई थी।लेकिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले से जिस तरह से देश के भीतर से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग उठी है उसको देखते हुए,शनिवार को हो रही सर्वदलीय बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राहुल ने कहा विपक्ष सरकार के साथ...

देश के ऊपर हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित सभी विपक्षी नेताओं ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर हम सब सरकार के साथ हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवाद देश को बांटने, तोड़ने की कोशिश करता है। इस देश को कोई भी शक्ति तोड़ नहीं सकती है, बांट नहीं सकती है। पूरा का पूरा विपक्ष एक साथ हमारी सिक्योरिटी फोर्सिस के साथ और सरकार के साथ खड़ा है। ये जो हमला हुआ है, ये हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला हुआ है, हमारे जो सबसे जरूरी लोग हैं, सिक्योरिटी फोर्सिस के, उनके खिलाफ हुआ है और हम उनके साथ खड़े हैं। जिन लोगों ने ये किया है, उनको ये पता होना चाहिए कि वो इस देश को जरा सी भी चोट नहीं पहुंचा सकते हैं, उनको यह मालूम होना चाहिए कि ये देश ऐसी चीजों को भूलता नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारे दिल में चोट पहुंची है और हमारे जो सिक्योरिटी फोर्सिस के लोग हैं, उनके परिवारों, बच्चों, भाई-बहनों से मैं कहना चाहता हूं कि हम आपके साथ खड़े हैं और हमारी पूरी शक्ति आपके साथ है।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us