Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rohit Sardana: टीवी के मशहूर एंकर रोहित सरदाना का निधन.पत्रकारिता जगत में शोक की लहर।

Rohit Sardana: टीवी के मशहूर एंकर रोहित सरदाना का निधन.पत्रकारिता जगत में शोक की लहर।
रोहित सरदाना (फ़ाइल फोटो)

भारत में बढ़ते कोरोना के असर ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है चारो ओर मौत का मंजर दिखाई दे रहा है। टीवी की दुनिया के मशहूर एंकर रोहित सरदाना अब नहीं रहे। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..(Rohit Sardana Passes Away)

नई दिल्ली: देश के जाने माने पत्रकार टीवी न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना(Rohit Sardana) का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।कुछ दिनों पहले वो बीमार पड़े थे और उनकी रिपोर्ट कोरोना(Corona Virus)पॉजिटिव आई थी। लेकिन अभी उनकी रिपोर्ट निगेटिव बताई जा रही है। वहीं कई बड़े पत्रकार रोहित सरदाना(Rohit Sardana)की मौत की वज़ह कोरोना को ही मान रहे हैं।

सीनियर न्यूज़ एंकर राहुल कवल अपने फेसबुक पेज में लिखते हैं कि रोहित(Rohit Sardana)सबसे तेज युवा एंकर थे हिंदी में शानदार कमांड और वाक्यांश की बारी पर सटीक सवाल।

चालीस वर्षीय रोहित(Rohit Sardana) एक माध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे। अपनी मेहनत और काबलियत के  दम से उन्होंने ये मुकाम अर्जित किया था। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार शरद द्विवेदी अपने फेसबुक में लिखते हैं कि 

चालीस साल जाने की उम्र नहीं थी ! कर्तव्य निभाते हुए यह युवा पत्रकार दुनिया छोड़ गया ! एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले रोहित छोटे शहरों से आने वाले युवा पत्रकारों के हीरो थे। ई टीवी से आज तक का उनका सफर उनकी प्रतिभा की कहानी खुद कहता है। देश में अब तक कई पत्रकार कोविड की चपेट में आकर काल के गाल में समा गए हैं। मीडिया को ग्लेमर इंडस्ट्री मानने का भ्रम पत्रकारों को वारियर की तरह देखने से शायद रोकता है। लेकिन रोहित आप एक बड़े योद्धा थे। देश भर में हमारे सभी साथी इस समय योद्धाओं की तरह जूझ रहे हैं। रोहित आपको नमन ! 

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

बताया जा रहा है कि मरने से एक दिन पहले तक रोहित सरदाना सोशल मीडिया में लगातार एक्टिव थे और कोविड(Corona Virus)में लोगों से मदद करने की अपील कर रहे थे। पत्रकारिता जगत में रोहित की मौत से सभी लोग अत्यंत दुःखी हैं। जानकारी के अनुसार दो बेटियों के पिता थे। (Rohit Sardana Passes Away)

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

मीडिया जगह के साथ साथ देश के अधिकतर राजनेताओं ने उनकी मौत पर दुःख जताते हुए कहा है कि रोहित की मौत मीडिया जगह के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us