Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Modi Surname Case : मोदी सरनेम मामले में Supreme Court से Rahul Gandhi को बड़ी राहत, लड़ सकेंगे आगामी चुनाव, कांग्रेसियों ने कहा सत्य की हुई जीत

Modi Surname Case : मोदी सरनेम मामले में Supreme Court से Rahul Gandhi को बड़ी राहत, लड़ सकेंगे आगामी चुनाव, कांग्रेसियों ने कहा सत्य की हुई जीत
मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है.2 साल की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. जिससे राहुल गांधी की अब संसद की सदस्यता भी बहाल हो जाएगी.और राहुल गांधी अब लोकसभा चुनाव भी लड़ सकेंगे.


हाईलाइट्स

  • मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत
  • सांसद की सदस्यता होगी बहाल, आगे लड़ सकेंगे चुनाव
  • कांग्रेसियों में फैसले को लेकर ख़ुशी की लहर,कहा सत्य की जीत हुई

Supreme Court Relief To Rahul Gandhi : मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.मानहानि मामले में 2 वर्ष की राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी गई है.सुप्रीम कोर्ट के जजों ने हालांकि यह भी कहा कि राहुल गांधी को ऐसे बयानों से बचना चाहिए.ऐसी टिप्पड़ी उचित नहीं थी.फिलहाल इस निंर्णय के बाद संसद में राहुल की सदस्यता बहाल का रास्ता साफ हो गया है.कांग्रेसियों में खुशी की लहर है.कांग्रेसी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं.

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीमकोर्ट ने राहुल गांधी की 2 साल की सजा पर लगाई रोक

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए उनकी 2 साल की सजा पर रोक लगा दी है.अब उनके चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है. निचली अदालत के द्वारा राहुल गांधी को मानहानि केस में अधिकतम 2 साल की सजा सुनाई गई थी. जिसके बाद राहुल गांधी ने सेशन कोर्ट में सजा पर रोक लगाने के लिए याचिका दाखिल की थी.उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली. जिसके बाद राहुल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.जहां आज फैसले के दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान 2 साल की सजा पर रोक लगा दी गयी.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संसद की सदस्यता होगी बहाल

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो जाएगी. आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ सकेंगे. राहुल गांधी को मिली इस राहत के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर है. कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता राहुल गांधी का मुखौटा पहनकर खुशी बयां कर रहे हैं.यहां राहुल गांधी भी पहुंच रहे हैं.कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि आखिर सत्य की जीत हो ही गयी.एक बार फिर संसद में शेर दहाड़ेगा.कांग्रेस इसे जीत के रूप में देख रही है.

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

सुप्रीमकोर्ट ने कहा राहुल गांधी को ऐसे बयानों से बचना चाहिए

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के उस बयान को सही नहीं ठहराया. और कहा कि इस प्रकार के बयान से बचना चाहिए.ऐसी टिप्पड़ी उचित नहीं थी.सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि 2 साल की सजा आख़िर किस कारण से दी गई इसका कोई कारण नहीं लिखा गया है.राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने याचिका दर्ज की थी.जिसमें उन्होंने जज से कहा कि मानहानि का केस कराने वाले भाजपा नेता है.जो कि स्वयं ही मोदी नहीं है.बल्कि वो पूर्णश मोध है.इसलिए उनकी मानहानि का प्रश्न ही नहीं उठता.जिसके बाद दोनों पक्षो की बहस सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सुनाई गई 2 साल की सजा पर रोक लगा दी है.और सदस्यता बहाल की .

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us