Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

देश के 47वें प्रधान न्यायाधीश रूप में जस्टिस बोबडे ने ली शपथ..जानें जस्टिस बोबडे के बारे में..!

देश के 47वें प्रधान न्यायाधीश रूप में जस्टिस बोबडे ने ली शपथ..जानें जस्टिस बोबडे के बारे में..!
शपथ लेते जस्टिस बोबडे. फ़ोटो-ANI

देश के 47 वे प्रधान न्यायाधीश के रूप में सोमवार को जस्टिस बोबडे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सोमवार को जस्टिस बोबडे ने शपथ ली।बोबडे को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई।बोबडे भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

ये भी पढ़े-राजनीति:ऑडियो वायरल होने के बाद योगी ने ली मंत्री की क्लास..!

मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने वाले जस्टिस बोबडे का पूरा नाम शरद अरविंद बोबडे है।जस्टिस बोबडे का जन्म नागपुर में 24 अप्रैल 1956 को हुआ था।नागपुर यूनिवर्सिटी से उन्होंने कानून में स्नातक की उपाधि हासिल की। 1978 में वो बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र में पंजीकृत हुए और 1998 में वरिष्ठ वकील मनोनीत हुए।29 मार्च 2000 को उन्होंने बंबई हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के रूप में नियुक्त किया गया।16 अक्टूबर 2012 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए।12 अप्रैल 2013 को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाए गए।और फिर 18 नवम्बर 2019 दिन सोमवार को भारत के 47 वे प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।प्रधान न्यायाधीश के रूप में बोबडे का कार्यकाल 18 महीने का होगा और वह 23 अप्रैल 2021 को रिटायर होंगे।

बता दें कि जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्टूबर 2018 को प्रधान न्यायाधीश बनाए गए थे और रविवार को वो रिटायर हो गए। उनकी जगह अब सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जजों में शामिल जस्टिस बोबडे को नया प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us