Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Indian Killed In Ukraine:यूक्रेन औऱ रूस के मध्य जारी युद्ध में भारतीय छात्र की मौत

Indian Killed In Ukraine:यूक्रेन औऱ रूस के मध्य जारी युद्ध में भारतीय छात्र की मौत
यूक्रेन में गोलीबारी में मारा गया भारतीय छात्र

यूक्रेन औऱ रूस के बीच जारी युद्ध में यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है.भारत सरकार भले ही छात्रों के सकुशल वतन वापसी के दावे कर रही हो.लेकिन फ़िलहाल युक्रेन के हालात भयावह हो चले हैं. Indian student killed in Ukraine russia war

Indian Student Killed in ukraine:यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है.यूक्रेन युद्ध में पहले भारतीय नागरिक के मारे जाने की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि छात्र का नाम नवीन कुमार है और वह कर्नाटक के रहने वाले थे.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यूक्रेन के खरकीव में आज सुबह हुए भीषण हमले में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत की पुष्टि की.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि कर्नाटक का रहने वाला नवीन गवर्नर हाउस के पास कुछ अन्य लोगों के साथ खाने का सामान लेने के लिए स्टोर के पास खड़ा था, उसी वक्त वह रूसी सैनिकों की गोलीबारी की चपेट में आ गया.

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में 20,000 के करीब भारतीय रहते हैं।इनमें से ज्यादा लोग छात्र हैं, जो मेडिकल एवं अन्य कोर्स की पढ़ाई के लिए यूक्रेन में रह रहे थे. यूक्रेन और रूस में जंग के बाद से अब तक करीब 10,000 भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं.इनमें से 8,000 लोग खुद से वापस लौटे हैं, जबकि 1,500 लोगों को भारत सरकार के प्रयासों से लाया गया है. Indian student killed in Ukraine

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

इस बीच विदेश मंत्रालय की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव में रह रहे भारतीयों को एक बार फिर से चेतावनी जारी गई है यूक्रेन स्थित दूतावास ने भारतीयों को एडवाइजरी जारी की है कि वे तत्काल कीव छोड़ दें और किसी भी साधन से बाहर निकलें.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us