Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

भारत-चीन तनाव:धोखेबाज चीनियों ने ऐसे हथियारों से किया था हमला.वायरल तस्वीर में क्या वही हथियार दिख रहे हैं..!

भारत-चीन तनाव:धोखेबाज चीनियों ने ऐसे हथियारों से किया था हमला.वायरल तस्वीर में क्या वही हथियार दिख रहे हैं..!
वायरल फ़ोटो।साभार-सोशल मीडिया

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी है।15-16 जून की रात हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि हुई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:भारत चीन तनाव के बीच गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है।इस तस्वीर में कुछ लोहे की रॉड एक जगह पर रखीं हुईं हैं।लेक़िन सबसे ख़ास बात यह है कि रॉड के एक हिस्से में नुकीले कील लगे हैं।दावा किया जा रहा है कि यह रॉड वहीं हैं जिनसे चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर हमला किया था।

ये भी पढ़े-भारत-चीन तनाव:हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों के नाम की जारी हुई सूची..!

आर्मी में कर्नल रहे और डिफेंस मामलों के जानकार, बिजनेस स्टैंडर्ड से जुड़े अजय शुक्ला ने इन रॉड्स की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।उन्होंने लिखा जवानों को गलवान घाटी से ऐसी रॉड्स मिली हैं।

इनके अलावा ढ़ेर सारे लोगों ने ट्वीटर, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में इस तस्वीर को शेयर किया।बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार भारत-चीन सीमा पर मौजूद भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बीबीसी को ये तस्वीर भेजी है और कहा है कि इसी हथियार से चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया था।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

ये भी पढ़े-UP Board Result 2020:इस बार अंकपत्र में दिखेगा ये बदलाव..जान लें परिणाम किस समय घोषित होगा..!

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

लेक़िन यहाँ ये स्पष्ट कर दे कि अभी तक भारतीय सेना द्वारा इस तस्वीर के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है।

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

हालांकि जानकार बताते हैं कि यह तस्वीर सही नहीं है।लेकिन ऐसी ही रॉड से हमला हुआ है यह सही है।तस्वीर में दिख रहे कील लगे लोहे के रॉड वह नहीं हैं जिनसे चीनियों ने हमला किया है।हालांकि इसी तरह कुछ दिखने वाले नुकीले कील लगे लोहे की रॉड से हमला हुआ है।इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर भी हुई है।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में दिल्ली से लौटे जीजा और साली निकले कोरोना पाज़िटिव..संख्या पहुँची 105.!

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 जून की शाम जब 16 बिहार कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू चीन के सैनिकों से बातचीत कर रहे थे कि वो वापस चले जाएं, उस दौरान चीन के सैनिकों ने हमले की तैयारी कर रखी थी।आर्मी के सूत्रों का कहना है कि चीन के सैनिकों ने ऊंचाई पर पत्थर जमा कर रखे थे। भारतीय सैनिक ज़मीन पर थे।चीन के सैनिकों के पास प्रोटेक्टिव गियर भी थे।उन्होंने इस तरह की नुकीली आयरन रॉड जमा कर रखी थी।उन्होंने पत्थरबाजी भी की।इससे पहले डिफेंस कवर करने वाले पत्रकारों ने बताया था कि झड़प के दौरान किसी तरह की गोली नहीं चली।आयरन रॉड, नुकीले हथियार इस्तेमाल करने की बात सामने आई थी।रिपोर्ट के मुताबिक, 18-19 मई को हुई झड़प में भी चीन की तरफ से ऐसी आयरन रॉड का इस्तेमाल किया गया था।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us