Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Weather News: सर्दी का सितम शुरू ! IMD का कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी

Weather News: सर्दी का सितम शुरू ! IMD का कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी
घने कोहरे से थमी रफ़्तार, फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम दिखना शुरू हो गया है. सुबह-सुबह घना कोहरा छाने लगा है. कड़ाके की सर्दी की वजह से ठिठुरन में इजाफा हुआ है. आईएमडी ने कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

घने कोहरे ने बढ़ाई सर्दी, आमजनजीवन पर गहरा प्रभाव

साल का आखिरी महीना दिसम्बर का अंतिम सप्ताह चल रहा है. अब कड़ाके की सर्दी ने आमजनजीवन पर गहरा प्रभाव डालना शुरू कर दिया है. उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान एकदम से नीचे आ गया है. राजधानी लखनऊ से लेकर तमाम जनपदों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है. बादलों ने घने कोहरे की चादरें ओढ़ना शुरू कर दिया है. जिससे विजिबिलिटी पर भी गहरा असर दिखाई दे रहा है. रोशनी कम और कोहरे की वजह से आवाजाही पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी इलाकों में ठंड

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का असर दिखाई दे रहा है. यूपी के तमाम जनपदों में कोहरे ने रफ़्तार थाम दी है. आईएमडी के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी के कुछ जिलो में कोहरा छाए रहने की सम्भावना जताई गई है. इस दौरान सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर व आसपास के इलाक़ों में घना कोहरा छाया रहेगा. कई राज्यों में बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है जिससे ठंडक बढ़ेगी.

कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी

ठंड के पैर पसारते ही घरों के अंदर लोग दुबके हुए हैं.अलाव वगेरा की व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे कड़कड़ाती सर्दी के इस सितम को कुछ हद तक कम किया जा सके. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.  उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्य जिसमें असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा व मिजोरम में उड़ीसा में भी अलर्ट जारी है. पंजाब और हरियाणा में सुबह घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. फिलहाल मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी देखने को मिल सकती है.

यूपी में बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने शीतलहर का अनुमान लगाया है. घने कोहरे का असर कई जिलों में दिखाई देगा. यूपी के अयोध्या में ठंडक ज्यादा रिकॉर्ड की गई. यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा. जबकि लखनऊ 9.9, इसी तरह कानपुर के साथ फतेहपुर और हमीरपुर 8.2 रहा.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us