Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Helicopter Emergency Landing: गजब ! हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग पर पुलिसकर्मी बन गया पत्रकार दी पल-पल की अपडेट, वीडियो वायरल

Helicopter Emergency Landing: गजब ! हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग पर पुलिसकर्मी बन गया पत्रकार दी पल-पल की अपडेट, वीडियो वायरल
हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग पत्रकार बना पुलिस वाला : फोटो वायरल विडियो

भोपाल से जयपुर जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. दरअसल मौसम खराब होने की वजह से सुरक्षित लैंडिंग मध्यप्रदेश के बॉर्डर पाली थाना क्षेत्र स्थित बारा के जंगल में कराई गई. हेलीकाप्टर के इस तरह से लैंड की सूचना पर गांव के लोगों में भीड़ जुट गई. इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने रिपोर्टर वाले जिस अंदाज में पूरी डिटेल बताई, चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है.


हाईलाइट्स

  • भोपाल से जयपुर जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मौसम खराबी की वजह से लैंडिंग करना पड़ा जंगलो मे
  • एमपी बार्डर के पाली क्षेत्र के बारां के पास जंगलों में उतरा हेलिकॉप्टर
  • पुलिसकर्मी बन गया रिपोर्टर दी पूरी डिटेल, वीडियो वायरल

helicopter going from Bhopal to Jaipur had to land : सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक हेलिकॉप्टर भोपाल से जयपुर के लिए निकला था, तभी मौसम खराब व बारिश की वजह से पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. जिस जगह हेलिकॉप्टर उतरा वह एक पहाड़ी क्षेत्र था. हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोगों की होड़ मच गई. उधर सूचना पर पुलिसकर्मी भी पहुंचे, फिर क्या हुआ जो चर्चा का विषय बना हुआ है आपको बताते हैं.

सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, बना रिपोर्टर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो पुलिसकर्मी का तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश हो रही है. पुलिसकर्मी हाथ में छाता लेकर एक हेलीकॉप्टर के पास रिपोर्टर की भांति हेलीकॉप्टर के पायलट से लैंडिंग के विषय में किस तरह से पूछ रहे है, जो का विषय बना हुआ है. दरअसल यह मामला मध्य प्रदेश के बॉर्डर पाली थाना क्षेत्र के बारां के पठारी क्षेत्र का है.

यहां बेंगलुरु के प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर जिसने भोपाल से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी, मौसम खराबी और तकनीकी कमी व विजिबिलिटी कम होने की वजह से पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी और इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उन्होंने यह जंगली क्षेत्र चुना.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

जंगली क्षेत्र में खड़ा रहा हेलीकॉप्टर लोगों की जुटी भीड़

Read More: NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

तकरीबन एक घंटा तक यह हेलीकॉप्टर वहां पर खड़ा रहा, जिसके बाद यह रवाना हुआ. इस दौरान हेलीकॉप्टर लैंडिंग होने की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई. हर किसी मे हेलीकॉप्टर की फोटो और सेल्फी लेने में होड़ मची रही. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पायलट से जानकारी जुटाई. 

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

पुलिसकर्मी ने रिपोर्टर बन किये पायलट से सवाल

वही एक पुलिसकर्मी प्रह्लाद मेघवाल (Helicopter Journalist) ने जिस अंदाज में पायलट से बात की है वह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.जिस तरह एक रिपोर्टर मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम के हालात को बयां करता है. उसी तरह यह पुलिसकर्मी भी दिखाई दिया है. किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जहां यूजर्स हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. तो कोई कह रहा यह है असली रिपोर्टर है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us