Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

भाजपा विधायक ने पार की गुंडागर्दी की सारी हदें..शिकायत कर्ता महिला को सरेराह लात जूतों से पीटा!वीडियो वायरल।

भाजपा विधायक ने पार की गुंडागर्दी की सारी हदें..शिकायत कर्ता महिला को सरेराह लात जूतों से पीटा!वीडियो वायरल।
फोटो साभार ANI

सोसल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो में भाजपा विधायक द्वारा बीच सड़क एक महिला को लात जूतों से मारा जा रहा है..क्या है पूरा मामला पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

अहमदाबाद: सोसल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो से भाजपा सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है।महिला सुरक्षा का दावा करने वाली सत्ता धारी पार्टी का ही विधायक जब बीच सड़क एक महिला को बेहरमी से लात जूतों से पीटने लगे तो फ़िर आप उसे क्या कहेंगे.?

यह भी पढ़े:देश की सबसे खूबसूरत सांसद जिसे कहा जा रहा है..आख़िर कौन है वह.?

दरअसल गुजरात के अहमदाबाद जिले की नरोड विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बलराम थावनी का एक महिला को मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।इस वीडियो में भाजपा विधायक जिस महिला को पीट रहे हैं उसका नाम नीतू तेजवानी है और वह एनसीपी पार्टी की स्थानीय नेता बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित महिला क्षेत्र की पानी की क़िल्लत संबंधी कई स्थानीय समस्यायों को लेकर विधायक दरबार मे पहुंची थी,लेक़िन इसी बीच महिला की किसी बात को लेकर विधायक को इतना गुस्सा आ गया कि उसने महिला को सबके सामने लात जूतों से जमकर मारा।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

पीड़ित महिला ने कहा कहाँ गया भाजपा का महिला सुरक्षा का दावा.?

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

विधायक की पिटाई से घायल महिला नीतू तेजवानी ने आरोप लगाया कि जब वह एक स्थानीय मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक बलराम थवानी के पास पहुंची तो विधायक ने समस्या सुनने के पहले ही उसे एक थप्पड़ जड़ दिया जिससे वह गिर गई इसके बाद उसने लातो से पीटना शुरू कर दिया।

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

यह भी पढ़े:बड़ी ख़बर-ममता बनर्जी देंगी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा!

इसके अलावा विधायक के गुंडों ने उनके पति के साथ भी मारपीट की है। पीड़ित नीतू ने कहा कि मैं मोदी सरकार से पूछना चाहती हूँ कि कहां गया भाजपा का महिलाओं को सुरक्षा देने का दावा.?

विधायक ने मांगी माफ़ी...

सोसल मिडिया में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो के बाद विधायक ने कहा की उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है।विधायक ने यह भी कहा कि उन्होंने मारपीट जानबूझकर नही की थीं वह उस वक्त भावावेश में बह गए थे।विधायक ने कहा कि मैं इसके लिए महिला से माफ़ी मांगता हूँ।

इतना ही नही विधायक ने बाकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस कर सबके सामने पीड़ित महिला से माफ़ी मांगी और राखी भी बंधाई।विधायक ने कहा नीतू मेरी बहन के समान है कल हुई घटना केवल मिसअंडरइस्टइंग थी।बलराम थवानी ने आगे कहा कि मैं हमेसा नीतू की मदद करूंगा जब भी उसे मेरी जरूरत होगी।

माफ़ी के बाद नीतू ने कहा-"उन्होंने बोला है कि मैं तुझे अपनी बहन मानता हूँ और बहन की तरह ही तुझे थप्पड़ मारा था और मेरा कोई गलत विचार नहीं था।मैंने उनको भाई साहब मान लिया है सबने मिलके समाधान कर लिया है।"

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us