Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Damoh Bandakpur News: भोलेनाथ के सामने माथा टेकते ही बुजुर्ग महिला के निकले प्राण ! लोगों ने कहा बाबा जागेश्वर नाथ साथ ले गए

Damoh Bandakpur News: भोलेनाथ के सामने माथा टेकते ही बुजुर्ग महिला के निकले प्राण ! लोगों ने कहा बाबा जागेश्वर नाथ साथ ले गए
एमपी के Bandakpur के जागेश्वर नाथ धाम में महिला की मौत : Image Credit Original Source

Madhya Pradesh News

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह (Damoh) जिले से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसको देख सभी कौतूहल मान रहे हैं. नरसिंहपुर (Narsinghpur) से बांदकपुर जागेश्वर नाथ धाम दर्शन करने गई बुजुर्ग महिला के भगवान के सामने माथा टेकते ही उसके प्राण निकल गए

मंदिर में माथा टेकते ही पंचतत्व में विलीन हुई महिला

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह (Damoh) जिले के बांदकपुर (Bandakpur) में स्थित प्रमुख तीर्थ स्थल जागेश्वर नाथ धाम (Jageshwar) में दर्शन करने आई एक महिला की शिव जी के सामने माथा टेकते ही मौत हो गई. महिला की मौत के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया. चारो ओर इस घटना के बाद से शहर में महिला के निधन की ही चर्चा की जा रही है. जानकारी के मुताबिक पूरी घटना को परिसर में मौजूद सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया जो की सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की जैसे ही महिला ने शिव जी के सामने माथा टेका वैसे ही उसके प्राण त्याग दिए.

नरसिंहपुर से जागेश्वर नाथ धाम आई थी श्रद्धालुओं की बस 

नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले से श्रद्धालुओं से भरी एक बस दमोह (Damoh) के जागेश्वर नाथ धाम दर्शन के लिए आई थी. बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 दर्शनार्थी सवार थे. 

jageshwar_nath_dham_damoh_women_died
दमोह के जागेश्वर नाथ धाम में अचानक हुई महिला की मौत : Image Credit Original Source

बताया जा रहा है बुजुर्ग महिला मुन्नी बाई पटेल (62) मंदिर पहुंचने के बाद जैसे ही भोलेनाथ के दरबार पहुंची और माथा टेका तो फिर उठी नहीं आस पास खड़े लोगों ने महिला को उठाने की कोशिश की लेकिन वो उठने का नाम नहीं ले रही थी. जब उसको जबरन हिलाया गया तो तो वो वहीं गिर पड़ी. आनन फानन में मुन्नी बाई पटेल को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां वहां माजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टरों ने कहा लगता है साइलेंट अटैक से हुई है महिला की मौत 

नरसिंहपुर जिले से श्रद्धालुओं को लेकर छुट्टन कहार हलवाई नाम का व्यक्ति आया था. बताया जा रहा है कि संध्या आरती के समय करीब 7 बजे जैसे ही महिला मंदिर के गर्भग्रह के सामने भगवान भोलेनाथ के दरबार में माथा टेकने बैठी, यहां अचानक उसकी मौत हो गई. अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया और परीक्षण करने पर बताया कि साइलेंट अटैक से मौत हुई है. घटना के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा दृश्य सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना को कौतूहल मान रहे हैं.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us