Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lal Krishna Advani Bharat Ratna: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न का एलान ! पीएम नरेंद्र मोदी ने दी जानकारी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न का एलान, फोटो साभार सोशल मीडिया

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (L.K Advani) को देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस बात की एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि आडवाणी जी को भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आडवाणी जी से बात कर उन्हें बधाई दी है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न का एलान

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (L.k Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया जाएगा. उनके राजनीतिक सफर की अगर बात करें तो लालकृष्‍ण आडवाणी का भारत के विकास में बड़ा योगदान रहा है. अटल जी की सरकार में आडवाणी जी का अहम योगदान रहा. वे 5 बार लोकसभा और 4 बार राज्‍यसभा से सांसद भी रहे हैं. 3 बार भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष भी रहे चुके हैं. लालकृष्‍ण आडवाणी 2002 से 2004 तक वह देश के उपप्रधानमंत्री भी रहे हैं. देश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है. अटल जी के समय वह देश की उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी रहे.

प्रधानमंत्री ने दी जानकारी, जताई ख़ुशी

लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने वाले एलान की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा, "मुझे यह बताते हुए बेहद हर्ष हो रहा है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मैंने उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी. हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है. उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं."

03 Feb 2024 By Vishal Shukla

Lal Krishna Advani Bharat Ratna: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न का एलान ! पीएम नरेंद्र मोदी ने दी जानकारी

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न का एलान

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (L.k Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया जाएगा. उनके राजनीतिक सफर की अगर बात करें तो लालकृष्‍ण आडवाणी का भारत के विकास में बड़ा योगदान रहा है. अटल जी की सरकार में आडवाणी जी का अहम योगदान रहा. वे 5 बार लोकसभा और 4 बार राज्‍यसभा से सांसद भी रहे हैं. 3 बार भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष भी रहे चुके हैं. लालकृष्‍ण आडवाणी 2002 से 2004 तक वह देश के उपप्रधानमंत्री भी रहे हैं. देश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है. अटल जी के समय वह देश की उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी रहे.

प्रधानमंत्री ने दी जानकारी, जताई ख़ुशी

लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने वाले एलान की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा, "मुझे यह बताते हुए बेहद हर्ष हो रहा है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मैंने उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी. हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है. उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं."

Latest News

आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
17 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति से नौकरी,...
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार
IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम
BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत
Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला
Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

Follow Us