Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

School Girl Dance Viral Video: ट्रैफिक रुकते ही स्कूल गर्ल ने फेंका अपना बैग! सड़क पर लेटकर करने लगी ऐसा डांस वायरल हुआ वीडियो,भड़के यूजर्स

School Girl Dance Viral Video: ट्रैफिक रुकते ही स्कूल गर्ल ने फेंका अपना बैग! सड़क पर लेटकर करने लगी ऐसा डांस वायरल हुआ वीडियो,भड़के यूजर्स
सड़क पर रील बनाने का स्कूल गर्ल को चढ़ा नशा, फोटो साभार-सोशल मीडिया

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के जानलेवा स्टंट करते हुए और अजीबोगरीब रील बनाते अक्सर दिख जाते हैं. इन दिनों स्कूल की ड्रेस पहनी हुई इस लड़की का सड़क पर स्कूल बैग फेंककर डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. हालांकि यह वीडियो कहाँ और कबका है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है.

फेमस होने के लिए रील्स बनाने का ऐसा नशा 

आजकल सोशल मीडिया पर लोगों को रील्स बनाने का अजीबोग़रीब नशा चढ़ा है. रील बनाने में इतना मशगूल के न ही उन्हें शर्म दिखाई देती और न ही अपनी चिंता, कई बार रील बनाने के चक्कर में लोगों को बड़ा नुकसान भी हुआ. हालांकि शौक ऐसा है कि फेमस और वायरल होने के लिए कुछ न कुछ तो करना ही है. अब इस तरह से रील सड़कों और ट्रैफिक सिग्नल पर भी बनाये जाने लगे हैं. 

रुका ट्रैफिक तो स्कूल गर्ल ने सड़क पर ऐसे किया डांस

सोशल मीडिया पर स्कूल ड्रेस पहनी हुई लड़की का रील बनाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक रुकने के बाद वाहन खड़े हो गए, तभी लड़की ने स्टाइल से स्कूल बैग सड़क पर फेंका और सड़क पर लेट गयी और सड़क पर हाथ मारने लगी. फिर बैकग्राउंड सांग 'ओ बावरिया' वाले गीत पर सबके सामने ही नाचने लगी. देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वहीं इस लड़की के इस कारनामे को लेकर यूजर्स भी भड़क उठे. फिलहाल जिस तरह से रील बनाने के चक्कर में युवा और बच्चे फेमस होना चाह रहे हैं, ऐसे स्टंट जानलेवा भी साबित हो सकते हैं. इसलिए इस तरह के वीडियो पर रोक लगना आवश्यक है, क्योंकि युवा पीढ़ी गलत दिशा की ओर जा रही है जिससे उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. फिलहाल यह वीडियो किस जगह का है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है. युगान्तर प्रवाह इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

वीडियो देखने के बाद यूजर्स क्या बोले

इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं. यूजर्स अपने कमेंट के जरिये अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स के कमेंट सुनकर आप भी हंसी से लोटपोट हो सकते हैं.यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि गडकरी जी, लड़की सड़क पर लेटकर सड़क ठीक है या नहीं इसकी जांच कर रही है. किसी ने कहा इसकी हिम्मत की तो दाद देनी पड़ेगी. वही एक ने कहा कि पापा डांटते नहीं है क्या, एक ने लिखा कि मोदी जी इंस्टाग्राम रील और अन्य शॉर्ट्स एप्स को तत्काल बंद कर दें अबतो हद ही हो चुकी है.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us