Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Arvind Kejriwal News: तिहाड़ भेजे गए अरविंद केजरीवाल ! कहा प्रधानमंत्री जो कर रहे ठीक नहीं, पत्नी सुनीता ने कहा जनता देगी जवाब

Arvind Kejriwal News: तिहाड़ भेजे गए अरविंद केजरीवाल ! कहा प्रधानमंत्री जो कर रहे ठीक नहीं, पत्नी सुनीता ने कहा जनता देगी जवाब
दिल्ली सीएम, अरविंद केजरीवाल, image credit original source

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Delhi Rouj Avenue Court) ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में तिहाड़ जेल (Tihad jail) भेज दिया है. कोर्ट से निकलते ही पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनसे मुलाकात की. यही नहीं सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना भी साधा.

अरविंद केजरीवाल भेजे गए तिहाड़

शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सोमवार को दिल्ली की रोऊज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में तिहाड़ जेल (Tihad Jail) भेज दिया है , सूत्रों की माने तो उन्हें तिहाड़ के जेल नम्बर 2 में रखा जाएगा. आपको बता दे अब तक अरविंद केजरीवाल ईडी की कस्टडी रिमांड में थे. जहां उनसे बराबर पूछताछ की जा रही थी रिमांड की तारीख आज खत्म होनी थी आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था.

पत्नी सुनीता ने की मुलाकात साधा बीजेपी पर निशाना

कोर्ट के फैसले से पहले ही जेल में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने मुलाकात की जहां पर सुनीता केजरीवाल ने खुद कहा कि आज अदालत ने भी उन्हें दोषी नहीं माना है फिर उन्हें जेल में क्यों डाला, सरकार पर निशाना साधते हुए सुनीता ने कहा कि यह चुनाव के दौरान लोगों को जेल में डालने का काम कर रहे हैं. देश की जनता इनकी तानाशाही का जवाब देगी. उधर सीएम केजरीवाल को जब कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा. कोर्ट जाने से पहले अरबिंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कर रहे देश के लिए ठीक नहीं है.

arvind_kejriwal_sent_to_tihad
केजरीवाल भेजे गए तिहाड़ जेल, image credit original source
शराब नीति मामले में नाम आया था सामने

गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़ी मनी लांड्रिंग मामले में उनके आवास से गिरफ्तार किया था. इसके बाद ईडी ने कोर्ट से कस्टडी रिमांड पर लेकर लंबी पूछताछ की आज उनकी पूछताछ के समय पूरा होना था और कोर्ट में पेश होना था, जहां उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उधर कोर्ट में पत्नी सुनीता भी मौजूद रही.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us