Sleep Anxiety Symptoms: यदि रात में बार-बार खुल जाती है नींद और आते है डरावने सपने, हो सकती है स्लीप एंजायटी, अपनाएं ये टिप्स
Sleep Anxiety Symptoms
स्लीप एंजायटी (Sleep Anxiety) एक तरह की मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) समस्या है. इस बीमारी में इंसान को ठीक से नींद नहीं आती है और वह हमेशा गहरे चिंतन और तनाव (Tension) में रहता है ऐसे में यदि आप इस बीमारी से ग्रस्त है तो हम आपको बताएंगे कि इसके क्या लक्षण है और इस पर कैसे बचाव किया जा सकता है.
स्लीप एंजायटी से परेशान न होकर समय पर करवाये इलाज
स्लीप एंजायटी (Sleep Anxiety) एक तरह की मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) समस्या है जिसमें रोगी को रात भर नींद नहीं आती है, ऐसे में वह केवल गहरे चिंतन में ही रहकर जगा करता है नींद पूरी न होने की वजह से भविष्य में यह बीमारी इनसोम्निया का शिकार हो जाता है.
वर्तमान में ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं लेकिन असल में वह इस बीमारी को समझ नहीं पाते हैं जिस वजह से आगे जाकर उन्हें काफी समस्या भी होती है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने की कोशिश करेंगे की स्लीप एंजाइटी के क्या लक्षण (Symptoms Sleep anxiety) होते हैं और इनसे बचने के क्या उपाय अपना सकते हैं ताकि आपका जीवन सुखमय और सफल बन सके.
स्लीप एंजायटी में दिखते हैं यह लक्षण

जिस वजह से वह केवल सोचता ही रहता है कुछ ऐसे लक्षण भी दिखाई पड़ते हैं जिनसे साबित होता है कि उसे स्लीपिंग लड़की है इन लक्षणों में मुख्य रूप से दिल की धड़कनों का अचानक बढ़ जाना, पसीना आना, थकान महसूस होना, हाथ पैर में कभी सर में दर्द जैसे लक्षण महसूस होते हैं.
इस तरह से करें बचाव
यदि आप इस बीमारी से ग्रसित है तो ऐसे में आप सोने से पहले निकोटिन और कैफीन युक्त पदार्थ का सेवन न करें रात को सोने से पहले एक बार ब्रीदिंग और मेडिटेशन एक्सरसाइज जरूर करें इससे आपका दिमाग शांत रहेगा जिससे आपको बेहतर नींद मिलेगीहो सके तो अपने बेडरूम में लाइट ना जलाएं.
क्योंकि लाइट जलने से आंखों में पढ़ने वाली रोशनी की वजह से भी नींद नहीं आती है सबसे विशेष तकिया और गद्दे का अपने कंफर्ट के हिसाब से ही सिलेक्शन करें हो सके तो रात में सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करने से बिल्कुल परहेज करें क्योंकि इन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारे मस्तिष्क पर असर करती है जिससे नींद नहीं आती है इतना करने के बाद आपकी सेहत पर काफी असर पड़ेगा लेकिन इन पत्रों को अपनाने के बाद भी आपको आराम नहीं मिल रहा है तो तुरंत ही साइकैटरिस्ट या थैरेपिस्ट से जाकर संपर्क करें.
