Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Avoid Saturated Foods In Winters: सर्दियों में सैचुरेटेड फूड से बनाएं दूरी ! नहीं तो दिल की हो सकती है बीमारी

Avoid Saturated Foods In Winters: सर्दियों में सैचुरेटेड फूड से बनाएं दूरी ! नहीं तो दिल की हो सकती है बीमारी
सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाना : Image Credit Original Source

सर्दियों का हानिकारक खाना

अमूमन दो तरह के फैट होते हैं एक अच्छा फैट होता है तो दूसरा बैड फैट अच्छा फैट अनसैचुरेटेड फैट (Unsaturated Food) होता है, जबकि खराब फैट सैचुरेटेड फैट (Saturated Food) है. हेल्दी फ़ूड (Healthy Food) सभी के लिए बेहद जरूरी और शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होता है ऐसे में अच्छे फैट को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. वही सैचुरेटेड फैट दिल को नुकसान पहुंचाता है. आईये इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि हमारे शरीर के लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा.

सर्दियों में ह्रदय की बीमारी ज्यादा बढ़ती है

वर्तमान समय में दिल सम्बन्धित बीमारी (Cause Heart) अधिकतर लोगों को बहुत परेशान कर रही है. पहले एक समय था कि यह बीमारी अधिकांश बुजुर्गों को ही अपना शिकार बनाती थी लेकिन आजकल (Nowdays) के खानपान और शरीर के साथ खिलवाड़ करने पर किसी भी उम्र के लोगों को हार्ट अटैक और स्ट्रोक पड़ रहे हैं. अस्पतालों में मरीजों की भीड़ में बड़ा इजाफा हुआ है. बेहतर यही है अपना खानपान दुरुस्त रखें और खुद को स्वस्थ (Healthy) रखें.

वर्तमान में तेजी से बढ़ रहे हार्टअटैक के मामले

आजकल हार्ट अटैक (Heart Attack) के मामले आम हो चुके हैं. जिसका आलम यह है कि देशभर के तमाम लोगों में दिल की बीमारी (Heart Disease) को लेकर काफी खौफ सा बन गया है डॉक्टर के मुताबिक इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है. खराब खानपान और लाइफस्टाइल (Lifestyle) जो लोग सैचुरेटेड फूड आइटम्स के साथ-साथ अनहेल्दी खाद्य पदार्थों (Unhealthy Foods) का सेवन ज्यादा करते हैं उन्हें अटैक का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि सैचुरेटेड फूड आइटम्स कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) को बढ़ाते हैं.

क्या होता है सैचुरेटेड फैट?

आप सभी के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिरकार सैचुरेटेड फैट (Saturated Fat) क्या होता है आपको बता दें कि फैट दो तरह के होते हैं एक सैचुरेटेड और दूसरा अनसैचुरेटेड, सैचुरेटेड फैट के सेवन से तेजी से शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है जो एक समय बाद कई बीमारियों को जन्म देता है ऐसे में अगर आप लगातार सैचुरेटेड फैट खा रहे हैं तो जाने अनजाने में आप कई बीमारियों को बुलवा दे रहे हैं. वहीं अनसैचुरेटेड फैट शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है क्योंकि इसमें पाई जाने वाली मोनो अनसैचुरेटेड और पाली अनसैचुरेटेड फैट्स आपको कई सारी गंभीर बीमारियों से बचाती है.

कुछ ऐसे फूड्स होते हैं जिनमें भारी मात्रा में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जैसे लाल मीट, चीज आइसक्रीम, बटर, नारियल का तेल, पाम या ताड़ का तेल आदि जब आप लाल मीट और मक्खन जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो उन्हें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की बजाय मछली बीस नट्स और हेल्दी तेलों के साथ बदलकर प्रयोग करें.

सैचुरेटेड फैट के नुकसान

सैचुरेटेड फैट (Saturated Fat) के सेवन से हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक (Harmful) होता है. खास कर ये दिल के लिए अनहेल्दी फैट (Unhealthy Fat) है. सैचुरेटेड फैट्स युक्त फूड्स को लगातार खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) की मात्रा सामान्य से ज्यादा हो जाती है ऐसे में यह फैट आर्टरीज पर धीरे-धीरे जमा होने लगते हैं और ब्लॉकेज के कारण दिल तक ब्लड सरकुलेशन नहीं हो पाता है. ऐसे में दिल अपना काम सही से नहीं कर पता है जिस वजह से हार्ट अटैक स्ट्रोक कार्डियेक अरेस्ट आने का जोखिम बढ़ जाता है. इसलिए आप अनसैचुरेटेड फैट्स का ही सेवन करें.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us