Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर मतगणना न्यूज़ : आज बन जाएगी कानपुर की सरकार,3 घण्टे बाद आने लगेंगे रुझान

कानपुर मतगणना न्यूज़ : आज बन जाएगी कानपुर की सरकार,3 घण्टे बाद आने लगेंगे रुझान
मतगणना स्थल का जायज़ा

कानपुर में करीब 22 लाख मतदाता है लेकिन वोटिंग प्रतिशत कम रहने से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके , यानी 22 लाख मतदाताओं में से केवल 9 लाख 15 हज़ार 950 ही वोट पड़े ,वही आज निर्णय का दिन है जहां ईवीएम शहर की सरकार तय करेगी.


हाईलाइट्स

  • आज ईवीएम तय करेगी कानपुर की सरकार
  • सुबह 8 बजे से मतगणना,3 घण्टे बाद आने लगेंगे हार-जीत के रुझान
  • कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना

Counting trends will start coming after three hours in kanpur : नौबस्ता गल्लामंडी में शनिवार यानी आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी, जहां आज शहर को 1 महापौर और 110 पार्षद मिलेंगे, सबकी किस्मत का फैसला बंद ईवीएम में कैद है जो आज खुलने जा रही हैं.

मतगणना में महापौर के 13 और पार्षद के 851 प्रत्याशी है. महापौर की

मतगणना के लिए 80-80 टेबल यानी 160 टेबल लगाई गई है.सुबह 7 बजे प्रत्यशियों के एजेन्ट पहुंच जाएंगे.

शाम 4 बजे के बाद तस्वीर हो जायेगी साफ

मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए है,मतगणना शुरू होने के करीब 3 घण्टे बाद से परिणाम आना शुरू हो जाएंगे, पार्षदों के परिणाम जहां तक दोपहर 1 बजे तक आने की सम्भावना है तो वहीं महापौर के शाम 4 बजे के बाद आने की संभावना है.

11 मई को प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद कर दिया था वही आज इस इंतेहा का परिणाम घोषित होना है इसका मतलब ये रहा कि आज शाम 4 बजे के बाद शहरवासियों को कानपुर की सरकार मिल जाए.

Read More: Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

नगरनिगम व बिठूर नगर पंचायत की मतगणना गल्लामंडी में होगी जबकि नगर पालिका बिल्हौर, नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतगणना बाबा रघुनन्दन दास इंटर कॉलेज बिल्हौर में होगी, नगर पालिका परिषद घाटमपुर के अध्यक्ष और सदस्य पद के सुखवासी सिंह जनता कॉलेज घाटमपुर में होगी.

Read More: Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

आज होगी तस्वीर साफ

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

गौरतलब है कि 11 मई को दूसरे चरण में कानपुर में मतदान हुआ था इस बीच काफी गहमागहमी के बीच मतदान सम्पन्न हुआ लेकिन कानपुर का वोटिंग प्रतिशत बेहद धीमा रहा, ये कहा जा सकता है कि कानपुर पिछले निकाय चुनाव की अपेक्षा इस बार फिसड्डी निकला , इस बार 9 लाख 15 हज़ार 950 कुल वोट पड़ सके नतीजा यही है कि वोटिंग लिस्ट में लोगों का नाम न होना.

फिलहाल जो भी हो आज फैसले का दिन है जहां तस्वीर साफ हो जाएगी कि कानपुर की सरकार का ताज किसके सिर पर चढ़ेगा.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us