Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dono Trailer Released: सनी देओल के बेटे राजवीर की फ़िल्म 'दोनों' का ट्रेलर जारी ! राजवीर और पालोमा की दिखेगी क्यूट लवस्टोरी

Dono Trailer Released: सनी देओल के बेटे राजवीर की फ़िल्म 'दोनों' का ट्रेलर जारी ! राजवीर और पालोमा की दिखेगी क्यूट लवस्टोरी
सनी देओल के बेटे राजवीर की फ़िल्म दोनों का ट्रेलर जारी, फोटो साभार सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे राजवीर देओल भी फ़िल्म इडंस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'दोनों' का ट्रेलर रिलीज हो गया है.राजवीर के साथ इस फ़िल्म में पालोमा भी हैं. पालोमा पूनम ढिल्लो की बेटी हैं.दोनों की जोड़ी ट्रेलर में काफी पसंद की जा रही है. 5 अक्टूबर को इनकी फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


हाईलाइट्स

  • फ़िल्म 'दोनों' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, सनी देओल के बेटे और पूनम ढिल्लो की बेटी पालोमा दिखेंगे
  • राजवीर देओल डेब्यू करने जा रहे,राजवीर और पालोमा की लवस्टोरी
  • राजश्री प्रोडक्शन की है फ़िल्म, 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Trailer of Sunny Deol's son film dono released : फ़िल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में देओल फैमिली की अलग ही छवि है. अब देओल खानदान से नई जेनरेशन भी फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही है. सनी देओल की गदर 2 की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब उनके बेटे राजवीर देओल भी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं. राजवीर और पालोमा की 'दोनों' फ़िल्म में जोड़ी काफी पसंद की जा रही है. फ़िल्म का ट्रेलर देख फैंस को फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार है.

सनी देओल के बेटे राजवीर की फ़िल्म दोनों का ट्रेलर जारी

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रखी है. सनी देओल ने गदर 2 की हाल ही में सक्सेस पार्टी भी दी थी. देओल फेमिली के लिए , अब सनी देओल के बेटे राजवीर देओल भी अभिनय की दुनिया मे डेब्यू करने जा रहे है. उधर वेटरन्स एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो की बेटी पालोमा भी इस फ़िल्म में दिखाई देगी. राजवीर और पालोमा की आने वाली फ़िल्म  'दोनों' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसमें राजवीर और पालोमा की क्यूट लवस्टोरी दिखाई दे रही है.

राजश्री प्रोडक्शन की है फ़िल्म,5 अक्टूबर से सिनेमाघरो में

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

इस फ़िल्म का ट्रेलर जियो स्टूडियो ने अपने आधिकारिक एक्स पर शेयर किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ड्रम रोल. आखिरकार इंतजार खत्म हुआ.  दोनों का ट्रेलर जारी.' आपको बता दें कि यह फ़िल्म  5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. उन्होंने ही इस फ़िल्म का निर्देशन किया है.

दोनों की क्यूट लवस्टोरी, यूजर्स बोले

फ़िल्म की बात करें तो आपको ट्रेलर से ही समझ मे आ जायेगा कि 'दोनों' की कहानी प्रेम और रोमांस से भरपूर होगी. इस फ़िल्म में ब्रेकअप की कहानी भी है, फिर एक नए सिरे से दो लोग मिलते हैं. इसमें एक शादी के दौरान दुल्हन के दोस्त देव (राजवीर) की मुलाकात दूल्हे की दोस्त मेघना (पालोमा) से होती है और फिर शुरू होती है इनकी क्यूट लवस्टोरी.. यूजर्स का कहना है कि फ़िल्म चलेगी, कुछ ने कहा देओल फेमिली के लोगों को एक्शन फिल्म करनी चाहिए, कुछ ने कहा फ़िल्म में राजवीर बेहद अच्छे लग रहे हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us